फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरेलीवासियाें को हैदराबाद की ट्रू स्टार भरवाएगी उड़ान

बरेलीवासियाें को हैदराबाद की ट्रू स्टार भरवाएगी उड़ान

Wed, 17 Apr 2019 09:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
बरेलीवासियाें को हैदराबाद की ट्रू स्टार भरवाएगी उड़ान
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
बरेली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हैदराबाद की टर्बो एविएशन कंपनी की विंग ट्रू स्टार को बरेली से लखनऊ के बीच हवाई सेवा शुरू करने की औपचारिक अनुमति दे दी है। जेट एयरवेज के अलावा टर्बो कंपनी ने भी बरेली-लखनऊ समेत यूपी में पांच रूट पर अपने विमान उड़ाने के लिए टेंडर भरे थे। नागरिक विमानन पत्तन ने टर्बो कंपनी की ट्रू स्टार विंग को बरेली समेत पांचों रूट पर हवाई सेवा शुरू करने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक हैदराबाद एयरपोर्ट पर इस कंपनी की वर्कशॉप और हैंगर समेत सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। ट्रूू स्टार के अफसर 18 अप्रैल को बरेली आएंगे जो यहां सभी औपचारिकताएं पूरी करेंगे। इसके बाद ट्रू स्टार नेटवर्क के 72 सीटर एयरक्राफ्ट का लखनऊ-बरेली- लखनऊ रूट पर कामर्शियल सेवाएं देने का रास्ता साफ हो जाएगा। बता दें कि 10 मार्च को बरेली हवाई अड्डे की बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया था। अब यहां से उड़ानें शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed