{"_id":"5cae48edbdec2214031bd261","slug":"111554925805-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बांटी गई सबील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बांटी गई सबील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हजरत इमाम हुसैन और हजरत अब्बास की यौमे विलादत के मौके पर दो दिन की सबील कुमार टाकीज चौक पर लगाई गई। इसमें शरबत और ठंडे पानी का वितरण किया गया। इसमें असकरी जैदी, इरफान जैदी, सलमान जैदी, एहसान हैदर, कौनैन रजा, इनायत रिजवी, अली अब्बास, कामरान जैदी सहित तमाम मोमीनीन का सहयोग रहा। अल्पसंख्यक विकास वेलफेयर सोसाइटी की ओर से हजरत अब्बास की यौमे विलादत पर नावल्टी स्थित हजरत पहलवान साहब की दरगाह के पास सबील का आयोजन किया गया। इसमें संस्था की प्रदेश अध्यक्ष माहिरा नकवी ने अपने हाथों से लोगों को शरबत और पानी पिलाया। इस दौरान पयाम अब्बास नकवी, जफर अब्बास नकवी, जुहैब कादरी, जशान अब्बास, शानू काजमी आदि मौजूद रहे।
हजरत अब्बास की यौमे विलादत पर मनाया जश्न
बरेली। हजरत इमाम हुसैन के छोटे भाई एवं लश्करे हुसैनी के अलमदार हजरत अब्बास की यौमे विलादत पर शिया हल्कों में जश्न का माहौल रहा। इसमें शहर भर में तमाम जगहों पर नज्र और महफिलों का आयोजन किया गया। जगह-जगह सबीलें भी लगाई गईं। इस मौके पर खास तौर से जखीरा में गुलरेज जैदी की ओर से नज्र का एहतेमाम किया गया। इसमें शिरकत करने वालों का देर रात तक तांता लगा रहा। इसके अलावा शहर की मस्जिदों में भी देर रात तक महफिलों का सिलसिला जारी रहा।