{"_id":"5c817c8dbdec2213fd29854b","slug":"111551989901-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरियों के हेल्थ कार्ड बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरियों के हेल्थ कार्ड बनेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पोषण अभियान के पहले वर्ष के समापन के बाद सत्र में स्वास्थ्य विभाग ने किशोरी कार्ड समेत कुछ नई योजनाएं शुरू की हैं। इस वर्ष पहले महीने में कई कार्यक्रमों समेत पूरे वर्ष पखवाड़ों का आयोजन होगा। पखवाड़ों में होने वाली गतिविधियां रोजाना महिला व बाल कल्याण के वेब पोर्टल पर डाली जाएगी। यूनीसेफ समेत कई एजेंसियां इसका मूल्यांकन करेंगी।
दूसरे वर्ष में कई योजनाएं शुरू करने के साथ किशोरियों के हेल्थ कार्ड भी बनाए जाऐंगे। किशोरियों में होने वाली एनीमिया और खून संबंधी बीमारियों की जांच होगी। उनको पोषण संबंधी सभी जानकारियां दी जाएंगी। चार और छह महीने के अंतराल पर ये जांचें दोहराई जाएंगी। अभियान के जिला प्रोग्राम अधिकारी युगल किशोर ने बताया कि शुक्रवार को किशोरी दिवस मनाया जाएगा। नौ मार्च को वीएचएसएनडी के तहत किशोरियों को चिह्नित किया जाएगा। 10 मार्च को जागरूकता रैली, 11 को गोष्ठी, 12 को एसएचजी की बैठक समेत रोजाना कार्यक्रम होंगे। 20 मार्च को समापन होगा।