{"_id":"5c7053a8bdec22116d2d8f69","slug":"111550865320-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडिटर बनने के बाद दुष्यंत ने पास की पीसीएस की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडिटर बनने के बाद दुष्यंत ने पास की पीसीएस की परीक्षा
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2016 का अंतिम चयन परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए। बरेली में ऑडिटर पद पर तैनात दुष्यंत प्रताप सिंह ने सफलता हासिल की है। उनका चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। तिलहर के रहने वाले दुष्यंत पिछले दो साल से बरेली में ऑडिटर पद पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि नौकरी के साथ पीसीएस की तैयारी करना चुनौती था, लेकिन नियमित तैयारी से उनको सफलता मिली।
दुष्यंत ने 2013 में लोअर पीसीएस की परीक्षा पास की थी। उनका चयन ऑडिटर पद पर हुआ। बरेली में तैनात थे। पिता सुधीर सिंह शाहजहांपुर में बेसिक स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। दुष्यंत तीन बार आईएएस की मुख्य परीक्षा दे चुके हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली। जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर से इतिहास में परास्नातक की डिग्री हासिल की है और प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे थे। दुष्यंत का सपना आईएएस अफसर बनना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वह और कड़ी मेहनत करेंगे। कहा, अगर नियमित चार से पांच घंटे फोकस होकर तैयारी की जाए तो कठिन से कठिन परीक्षा पास की जा सकती है।
सुमित भी बने पीसीएस अफसर
बरेली। सुमित सिंह ने भी पीसीएस की परीक्षा पास कर ली है। सुमित सिंह वाणिज्य कर एडिशनल कमिश्नर एसपी सिंह के पुत्र हैं। सुमित को प्रांतीय प्रशासनिक सेवाओं में चयन हुआ है। उन्होंने गाजियाबाद में रहकर परीक्षा की तैयारी की थी।