{"_id":"5c70538abdec2229c12b98d4","slug":"111550865290-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 फरवरी से टनकपुर से चलेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 फरवरी से टनकपुर से चलेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आखिरकार वह दिन आ ही गया जिसका उत्तरांचल और पीलीभीत के लोगों को इंतजार था। जी हां, त्रिवेणी एक्सप्रेस 27 फरवरी से टनकपुर स्टेशन से चलने जा रही है। हालांकि अभी टाइम टेबल नहीं आया है। भोजीपुरा और इज्जतनगर स्टेशन पर विधायक ट्रेन का स्वागत करेंगे। लोगों का कहना है कि अब उन्हें त्रिवेणी में सीट लेने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ेगी।
बरेली से सिंगरौली और शक्तिनगर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस अब टनकपुर से चलेगी। जंक्शन पर ट्रेन के चलने का समय पूर्ववत: रहेगा। एक सप्ताह पहले एनई रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल ने टनकपुर, पीलीभीत और भोजीपुरा के वार्षिक निरीक्षण के दौरान फरवरी में ही ट्रेन को चलाने की घोषणा की थी। हालांकि रेलवे बोर्ड ने एक महीना पहले ही त्रिवेणी और बरेली दिल्ली एक्सप्रेस को टनकपुर से चलाए जाने के संकेत दे दिए थे, लेकिन कोई तारीख तय नहीं की थी।
टनकपुर के सूत्रों के मुताबिक, वाशिंग लाइन के निर्माण में देरी होने से ट्रेन की डेट निश्चित नहीं हो सकी थी। उधर, जीएम के निरीक्षण के दौरान इज्जतनगर मंडल का इंजीनियरिंग अनुभाग वाशिंग लाइन को जल्द पूरी करने में जुट गया। हालांकि अभी समय सारणी नहीं आई है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिन पहले टाइम टेबल भी आ जाएगा। भोजीपुरा के विधायक बहोरन लाल मौर्य भोजीपुरा में और शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार इज्जतनगर स्टेशन पर ट्रेन और यात्रियों का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
आज से जंक्शन पर रुकेगी उदयपुर न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस
बरेली। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार शनिवार को उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस का स्वागत करेंगे। ट्रेेन जंक्शन पर उदयपुर से शाम 5.57 मिनट पर जंक्शन पहुंचेगी। जंक्शन पर प्रदेश वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, मुरादाबाद डिवीजन की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा समेत अनेक अधिकारी उपस्थित होंगे। 25 फरवरी को अमृतसर-हावड़ा दुर्गियाना एक्सप्रेस 4.26 बजे जंक्शन पहुंचेगी। सोमवार को दुर्गियाना एक्सप्रेस का भी स्वागत किया जाएगा।