फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अवैध शराब के खिलाफ दूसरे दिन भी छापामारी

अवैध शराब के खिलाफ दूसरे दिन भी छापामारी

Tue, 12 Feb 2019 01:42 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब के खिलाफ दूसरे दिन भी छापामारी
बरेली। जहरीली और नकली शराब धंधे के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार को दूसरे दिन भी कई स्थानों पर छापामारी की। बभिया समेत कई गांवों में भट्टियां ध्वस्त कर भूमिगत हजारों लीटर लहन और कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान अवैध शराब का काम करने वाले अधिकांश माफिया भाग निकले, सिर्फ फरीदपुर में नकली शराब बेचते दो तस्कर पकड़े गए।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी देव नरायण दूबे ने सोमवार भोर में छापा टीम कैंट थाना क्षेत्र स्थित चिह्नित गांवों में रवाना की। टीम ने क्यारा, बभिया, बारीनगला, दशहरी नगला, मिर्जापुर आदि गांवों में दबिश दी। मगर अवैध शराब के धंधेबाज पहले ही इधर उधर हो चुके थे। सूचना के आधार पर टीम सरसों खेतों में पहुंची और वहां ठप पड़ी भट्टियां मिलीं। आसपास गड्ढों के निशान देखकर खुदाई कराई तो आठ हजार लीटर से ज्यादा लहन खेतों में दबा मिला। करीब 150 लीटर कच्ची लीटर भी बरामद हुई। जरूरत के लिए धंधेबाजों ने खेत में नल भी लगा रखा था, टीम ने इसका हत्था कब्जे मेें ले लिया। इसके बाद टीम ने गंगापुर की संकरी गलियों में भी छापेमारी की। मगर वहां भी कोई शराब तस्कर हाथ नहीं आया। सिद्धार्थ मिश्रा, विनय निमेष, अमित मिश्रा, पदम प्रकाश आदि छापामारी में शामिल रहे।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे ढाबा से दो धरे
लखनऊ नेशनल हाईवे पर फ्लोर मिल के पास ढाबे पर शाहजहांपुर जिला के खुदागंज गांव धीमरपुरा निवासी पप्पू और फरीदपुर के ततारपुर गौंटियां निवासी घासी राम को अवैध शराब बेचते टीम ने दबोच लिया। यह दोनों शाम होते ही हाईवे पर ट्रक चालकों को कच्ची और नकली शराब बेचना शुरू कर देते थे। इन दोनों से दो केन अवैध शराब बरामद की गई है। इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक विजय जायसवाल और फरीदपुर पुलिस शामिल रही। दोनों के खिलाफ थाना फरीदपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाबों पर धंधा
बताया जाता है कि हाईवे स्थित ज्यादातर ढाबों पर अवैध शराब का कारोबार काफी समय से हो रहा है। इसी धंधे में ठकुराइन जैसी माफिया चमकी थी। हरूनगला का तेजा भी गांवों के अलावा ढाबों पर जहरीली शराब सप्लाई करता था। ढाबे पर पकड़े गए दो लोगों के बाद विभाग में खलबली मची हुई है, क्याेंकि रात में पुलिस पेट्रोलिंग भी करती है। जहरीली शराब पर इतना शोरशराबा होने के बावजूद ढाबों पर अवैध कारोबार हो रहा है। जिला आबकारी अधिकारी देव नरायण दूबे ने कहा है कि कच्ची और अवैध शराब की जानकारी कोई भी नागरिक दे सकता है। उसका नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed