{"_id":"5c6183b7bdec221a37668d8e","slug":"111549894583-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईओसी और बीपीसी ने जिले में लाटरी से बांटे दस पेट्रोल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईओसी और बीपीसी ने जिले में लाटरी से बांटे दस पेट्रोल पंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पहली बार पेट्रोलियम मंत्रालय ने नए पेट्रोल पंपों का आवंटन ऑनलाइन लाटरी से शुरू किया है। दिसंबर में मांगे गए आवेदनों पर मंत्रालय ने देशभर में सोमवार से आवंटन प्रक्रिया शुरू की। इसके तहत पहले दिन इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन ने बरेली जिले की दस लोकेशन पर नए पंप डीलर तय किए।
सोमवार को बरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत और खीरी जिलों से मिले आवेदनों का निस्तारण एक होटल में शुरू किया गया। सोमवार सुबह 11 बजे से उक्त लोकेशन के लिए आवेदकों की ऑनलाइन लाटरी निकाली गई। इसमें पांच पंप पीलीभीत बाईपास पर, तीन अगरास और दमखोदा में एक-एक लोकेशन के लिए लाटरी निकली। पांच अन्य स्थानों पर भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन कंपनी के पंप तय हुए। इस मौके पर आईओसी उप महाप्रबंधक अनुपम हरि, भारत पेट्रोलियम से अचिन भाऊसर और डीएसओ सीमा त्रिपाठी आदि वरिष्ठ अफसरों ने अपने सामने ऑनलाइन लाटरी की प्रक्रिया पूरी कराई। मंगलवार में भी लाटरी प्रक्रिया जारी रहेगी।