{"_id":"5c5c2f36bdec2273a135632a","slug":"111549545270-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकमहमूद वाले नहीं गिड़गिड़ाए, खुद ही बना डाली सड़क तो अफसर घबराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकमहमूद वाले नहीं गिड़गिड़ाए, खुद ही बना डाली सड़क तो अफसर घबराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चकमहमूद में नवाब साहब की कोठी से कुछ दूरी पर दरगाह वाली गली में रहने वाले लोग कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो लोगों ने खुद ही चंदा जुटाकर जर्जर रोड पर मिट्टी डलवा दी। उनका आरोप है कि पार्षद सब कुछ जानकर भी खामोश हैं। पूर्व पार्षद और वर्तमान पार्षद दोनों ही ने रोड निर्माण का आश्वासन दिए, लेकिन शुरू अब तक नहीं कराया। वहीं खुद ही सड़क बनाने की सूचना जब तक अफसरों तक पहुंची तो वे नींद से जागे। नगर आयुक्त का कहना है कि जल्द ही टेंडर निकाले जाएंगे। इसके बाद सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
मोहल्ले के तबरेज ने बताया कि बिना बारिश के यहां साल भर जलभराव रहता है। बारिश के दौरान स्थिति बद से बदतर हो जाती है। जिसे देखते हुए बारिश के बाद लोगों से चंदा जुटाकर मिट्टी डलवाकर काम चल रहा है। बारिश के दौरान मिट्टी भी कट जाती है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। कहा कि गली में जल निकाली की व्यवस्था न होने पर जलभराव खत्म करने के लिए स्थायी मोटर लगाई गई है, जिससे गली का पानी बाहर निकाला जाता है। नाला पूरी तरह चोक है। जिसकी सफाई न होने से पूरे क्षेत्र में गंभीर स्थिति बनी हुई है। कई लोग घर छोड़कर दूसरी जगह जाने को मजबूर हैं। पार्षद इस्लाम बब्बू का कहना है कि सड़क का प्रस्ताव मंजूर हो गया है, इसी माह के आखिर तक निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
रोड निर्माण किए जाने का मामला संज्ञान में है। जल्द ही रोड निर्माण के लिए टेंडर हो जाएंगे। जिसके बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। - राजेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त