फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   विवि के सचल दल में महिला प्रोफेसर भी करेंगी छापेमारी

विवि के सचल दल में महिला प्रोफेसर भी करेंगी छापेमारी

Mon, 07 Jan 2019 01:30 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
विवि के सचल दल में महिला प्रोफेसर भी करेंगी छापेमारी
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं में इस बार महिला प्रोफेसर भी छापेमारी करती नजर आएंगी। बोर्ड परीक्षाओं की तरह विश्वविद्यालय भी सचल दल में महिला प्रोफेसरों को शामिल करेगा। ताकि परीक्षा केंद्रों पर छात्राओं की तलाशी ली जा सके। अभी तक सिर्फ आंतरिक सचल दल ही उनकी तलाशी लेता है।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में परीक्षा में नकल करते लड़कियां भी खूब पकड़ी गईं। मेडिकल की परीक्षाओं में कुछ छात्राएं नकल सामग्री के साथ पकड़ी गईं। मेडिकल परीक्षाओं में छापेमारी के लिए महिला शिक्षकों को भेजा गया था। शासन ने बोर्ड परीक्षाओं में सचल दल में एक महिला शिक्षक अनिवार्य रूप से शामिल करने के निर्देश दिए। अब विश्वविद्यालय भी मुख्य परीक्षाओं में छापेमारी के लिए महिला शिक्षकों को शामिल करने की तैयारी में है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार सचल दल में महिला शिक्षक होनी चाहिए, ताकि केंद्रों पर छात्राओं की तलाशी ले सकें। इसके बार महिला शिक्षकों को सचल दल में शामिल करेंगे।
विज्ञापन


परीक्षा से पहले ही कॉलेजों को कराने होंगे प्रैक्टिकल
विश्वविद्यालय की परीक्षाएं एक मार्च से प्रस्तावित हैं। कॉलेजों को उससे पहले प्रैक्टिकल कराने होंगे। विश्वविद्यालय ने प्रैक्टिकल की तैयारी शुरू कर दी है। इसी माह परीक्षकों की सूची जारी की जाएगी। फरवरी आखिर तक प्रैक्टिकल कराकर अंक विश्वविद्यालय को भेजने होंगे। विश्वविद्यालय इस बार परीक्षाएं भी कम समय में करा रहा है ताकि समय से रिजल्ट जारी हो सके। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार का कहना है कि पंद्रह जनवरी तक प्रैक्टिकल का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। कॉलेजों को फरवरी तक प्रैक्टिकल कराकर अंक ऑनलाइन भेजने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि पर आज होगा फैसला
स्नातक और परास्नातक के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि समाप्त हो गई है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में छात्र फॉर्म नहीं भर सके। तमाम कॉलेजों ने भी विश्वविद्यालय को पत्र भेजकर तिथि बढ़ाने की मांग की है। सीट लॉक न होने और आरडी के चक्कर में भी तमाम छात्र फॉर्म भरने से छूट गए। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने कहा कि सोमवार को तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा। एक सप्ताह तक ही तिथि बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed