फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रेग्युलर की तिथि समाप्त, 3.66 लाख से ज्यादा भरे गए फॉर्म

रेग्युलर की तिथि समाप्त, 3.66 लाख से ज्यादा भरे गए फॉर्म

Sun, 06 Jan 2019 01:30 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
रेग्युलर की तिथि समाप्त, 3.66 लाख से ज्यादा भरे गए फॉर्म
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के रेग्युलर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि शनिवार को समाप्त हो गई। स्नातक और परास्नातक के कुल 366312 परीक्षा फॉर्म भरे गए हैं। इसमें स्नातक के 324751 छात्र हैं। हालांकि अब भी बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित हैं। फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई जाएगी, लेकिन छात्रों को एक सप्ताह का इंतजार करना पड़ सकता है। विश्वविद्यालय बिना सीट लॉक वाले छात्रों को भी अनुमति देने की तैयारी में है। यानी उन छात्रों के साथ ही बाकी छात्र फॉर्म भर सकेंगे। प्राइवेट में कुल 83325 फॉर्म भरे गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को फॉर्म भरने के आखिरी दिन सबसे ज्यादा फॉर्म भरे गए। विश्वविद्यालय अब कॉलेजों से सूचनाएं मांगेगा कि कहां कितने छात्र फॉर्म भरने से वंचित रहे गए। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि जो छात्र किसी कारण से छूट गए हैं । वह परेशान न हों, कॉलेजों से सूचनाएं लेकर उनको फॉर्म भरने की अनुमति दी जाएगी। दरअसल परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन होने के बावजूद इस बार बड़ी संख्या में आरडी लगीं। इसके चलते भी तमाम छात्र फार्म नहीं भर सके। प्राइवेट में भी छात्र परेशान हुए। स्नातक और परास्नातक के करीब पंद्रह से बीस हजार छात्र अब भी फॉर्म भरने से वंचित हैं।
विज्ञापन


इस बार घटी प्राइवेट फॉर्म की संख्या
रेग्लुयर एडमिशन समय से होने के कारण इस बार प्राइवेट फॉर्म की संख्या घट गई। शनिवार तक कुल 83325 फॉर्म भरे गए जिसमें स्नातक की संख्या 51700 और परास्नातक में 31625 हैं। पिछले साल संख्या एक लाख से ज्यादा थी। हालांकि अभी 13 जनवरी तक फॉर्म भरे जाने हैं इसलिए संख्या करीब दस हजार तक बढ़ जाएगी, लेकिन फिर भी पिछले साल का आंकड़ा पूरा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेग्युलर कोर्स में भरे गए परीक्षा फॉर्म
स्नातक में कुल : 324751
इसमें सालाना फॉर्म 283402, एक्स स्टूडेंट 40967, इंप्रूवमेंट 51, स्पेशल परमिशन वाले 331
परास्नातक में कुल : 40662, इसमें सालाना फॉर्म 38557, एक्स स्टूडेंट 2105
यूजी सिंगल सब्जेक्ट : 899, सिंगल सब्जेक्ट 712, लेटरल 187

प्राइवेट फार्म भरे गए
स्नातक में कुल : 51700, इसमें सालाना फार्म 50758, फेल वाले 876, स्पेशल परमिशन 66
परास्नातक में कुल : 31625, इसमें सालाना फॉर्म 31486, फेल छात्र : 139

फॉर्म जमा करने को लगी लंबी लाइन
छात्र आखिरी समय तक फॉम की हार्ड कॉपी अपने पास रखे रहे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट कह दिया कि अगर फॉर्म नहीं जमा किया तो उसका रोल नंबर जारी नहीं किया जाएगा। अब कॉलेजों में लंबी लाइनें लगाकर फॉर्म जमा हो रहे हैं। बरेली कॉलेज में ही प्रशासनिक भवन और जीसीआर में फॉर्म जमा करने वालों की लंबी कतारें लगीं। शाम तक फॉर्म जमा होते रहे। हालांकि फॉर्म जमा करने के लिए छात्रों को तीन चार दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed