फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फेसबुक यूजर रहे सावधान, हैकर छोटे शहरों को बना रहे निशाना

फेसबुक यूजर रहे सावधान, हैकर छोटे शहरों को बना रहे निशाना

Sat, 06 Oct 2018 11:54 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक यूजर रहे सावधान, हैकर छोटे शहरों को बना रहे निशाना
फेसबुक एकाउंट हैक होने के मामले में अब सरकार भी चिंतित है। फेसबुक से पूछा भी है कि कितने भारतीयों के एकाउंट हैक हुए। जानकार हैरान रह जाएंगे कि हैकर छोटे शहरों के यूजर को निशाना बना रहे हैं। न केवल उनका डाटा चुरा रहे हैं बल्कि उनकी एक्टिविटी का फायदा भी उठा रहे हैं । एक्सर्ट का दावा कि छोटी जगहों के यूजर सिक्योरिटी फीचर का प्रयोग नहीं करते जिससे हैकर्स को उनको निशाना बनाने का पूरा मौका मिल जाता है। पिछले कुछ समय में बरेली में सैकड़ों मामले सामने आ चुके हैं। इसमें शिक्षक और छात्र भी निशाना बने हैं।
विज्ञापन

सेंटर फॉर रिसर्च ऑन साइबर क्राइम एंड साइबर लॉ के चेयरमैन अनुज अग्रवाल की माने तो पांच करोड़ भारतीयों के एकाउंट हैक हुए। अब सबसे ज्यादा निशाना छोटे शहरों के यूजर बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि हैकर्स ने जीरो डे वूलनेराबिलिटीज यानी जिस दिन साफ्टवेयर की खामी दूर की जाती है उस दिन को निशाना बनाया। दूसरी तरफ यूजर्स के पेज पर खास संदेश भेजा जा रहा है जिसमें मेलवैयर होता है। उसे ओपन करते ही वायरस डिवाइस की सारी जानकारी जुटाकर सर्वर को भेज देता है। इससे न खोले, इससे बचने का यही तरीका है।
विज्ञापन


मैलवेयर से हैकर यूजर पर करते हमला
विदेश में ही नहीं बल्कि लोकल स्तर पर भी फेसबुक एकाउंट हैक होने के तमाम मामले सामने आए हैं। विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस के शिक्षक डॉ. एसएस बेदी के अनुसार पिछले कुछ वर्षों से हैकिंग के मामले बढे़े हैं। यूजर को फेसबुक के सिक्योरिटी फीचर का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि नोटिफिकेशन का विकल्प ऑन रखें। एक्टिव सेशन को ऑन रखें ताकि अगर दूसरे डिवाइस पर कोई लॉगिन करे तो पता चल जाए। सिक्योर ब्राउजर का प्रयोग करें। टाइम लाइन पर आने वाले लिंक खासतौर से अश्लील कंटेंट वाले लिंक बिल्कुल न खोलें इसमें मैलवेयर हो सकता है जो ओपन होते ही डिवाइस की सारी जानकारी लेकर अपने सर्वर पर भेज सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस 1 : एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर का फेसबुक एकाउंट हैक हो गया। उनके एकाउंट से लोगों को मेसेज भेजे गए। जब शिक्षक को पता चला कि तो उन्होंने लोगों को फोन करके बताया कि उनका एकाउंट हैक हो गया है।
केस 2 : बरेली कॉलेज के एक शिक्षक का फेसबुक एकाउंट हैक हुआ। हैकर ने उनके दोस्तों को मेसेज भेजकर पैसे मांगे। कहा कि वह कहीं फंस गए है। पैसों की अचानक जरूरत पड़ गई और उनके एकाउंट में पैसे नहीं है। जब कुछ लोगों से पैसे मांगे तो उन्होंने सीधे उनको फोन किया तब पता चला कि उनका एकाउंट हैक हो गया। उसके बाद उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया।
केस 3 : एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री का फेसबुक एकाउंट हैक हुआ। उनके पेज पर तमाम गालियां लिखकर शेयर की गई। बाद में उनको पता चला कि एकाउंट हैक हो गया तो उसकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

केस 4 : शहर के एक प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूल की ग्यारहवीं की छात्रा का एकाउंट बाहर के एक लड़के ने हैक किया। उसकी आईडी से अश्लील मेसेज भेजे। बाद में उनको शिकायत की तब उसकी आईडी ब्लॉक कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed