{"_id":"5b60b64b4f1c1bde6d8b5929","slug":"111533064779-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बिकेगी ताजुश्शरीया के जनाजा ले जाने वाली गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बिकेगी ताजुश्शरीया के जनाजा ले जाने वाली गाड़ी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजुश्शरीया मुफ्ती अख्तर रजा खां अजहरी मियां के जस्दे पाक यानी जनाजे को ले जाने वाली गाड़ी नहीं बिकेगी। गाड़ी के मालिक मोहम्मद शादाब हुसैन आशू का कहना है कि यह गाड़ी उनके लिए तबर्रुक की तरह है, इसे वह हमेशा यादगार के तौर पर अपने पास रहेंगे।
ताजुश्शरीया के आखिरी सफर में इस्तेमाल की गई गाड़ी टाटा मैजिक को मुंबई के एक मुरीद के खरीद लेने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस गाड़ी के मालिक शादाब हुसैन जसोली आखूनजादा के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर गाड़ी बेचे जाने की खबर गलत है, मगर उनका गाड़ी बेचने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह बहुत खुशकिस्मत हैं कि उन्हें यह शर्फ हासिल हुआ। इस गाड़ी को वह तबर्रुक की तरह अपने पास रखेंगे और इस दुनिया से रुखसती के वक्त यह वसीयत भी करके जाएंगे कि उनका परिवार इस गाड़ी को हमेशा अपने पास संभाल कर रखे।