{"_id":"59420e1f4f1c1b83118b498f","slug":"111497501215-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज ने उगली आग, तप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज ने उगली आग, तप गए लोग
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
लखनऊ में बारिश हो रही है और पहाड़ों पर भी मौसम खुशनुमा बना हुआ है। लेकिन बरेली में सूरज आग उगल रहा है। पिछले चार दिनों से गर्मी काफी बढ़ गई है। दोपहर बाद धूप तो ऐसे लग रही है जैसे वह शरीर के खुले अंगाें को जला देगी। हालांकि तापमान 42 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया है, लेकिन फिर भी बुधवार की गर्मी बर्दाश्त के बाहर रही। मौसम विभाग आसार जता रहा है कि अगले एक हफ्ते तक बरेली में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी।
मंगलवार को दिन भर उमस से चिपचिपी गर्मी में लोग बेहाल हो गए। रात में भी राहत नहीं मिली। बुधवार सुबह से ही गर्मी चरम पर रही। हवा भी नहीं चल रही थी। दोपहर 12 बजे से पहले ही तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इसके बाद तो दिन भर जैसे सूरज से आग बरसी हो। लोगाें को पेड़ के नीचे भी राहत नहीं मिली क्याेंकि उमस की वजह से पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा था। हवा भी नहीं थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 15 से 21 जून तक बारिश की संभावना है। बरेली में मौसम अच्छा होगा।
15 जून के बाद मानसून आएगा
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 30 मई को केरल में मानसून आ गया था जो अपने तय पर आया। इसलिए उत्तर प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों में मानसून 15 जून तक आ जाएगा। प्री मानसून में भी इस बार बारिश नहीं हुई, हालांकि छिटपुट बूंदाबांदी होती रही। लखनऊ व आसपास इलाकों में दिन भर उमस भरी गर्मी के बाद बुधवार रात में बादल झमाझम बरसें हैं। इससे बरेली में भी उम्मीद बढ़ गई है।