फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सपा और भाजपा की मतगणना तैयारियां जोरों पर

सपा और भाजपा की मतगणना तैयारियां जोरों पर

Sun, 19 May 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
सपा और भाजपा की मतगणना तैयारियां जोरों पर
बरेली। लोकसभा चुनाव की मतगणना 23 मई को सुबह आठ बजे परसाखेड़ा मंडी स्थल पर प्रारंभ होगी। इसके लिए सपा-बसपा गठबंधन और भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। दोनों दलों ने प्रत्येक रिटर्निंग ऑफीसर टेबिल पर अपने-अपने एजेंट बनाकर इनकी सूची प्रशासन को सौंप दी है। बरेली और आवंला लोकसभा प्रत्याशियों के इलेक्शन एजेंट भी मौजूद रहेंगे। स्वयं लोकसभा प्रत्याशी भी मतगणना पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी संतोष गंगवार मतगणना स्थल पर मौजूद रहेंगे। उनके अलावा पार्टी की ओर से लोकसभा संयोजक संजीव अग्रवाल की तैनाती आरओ टेबिल पर की गई है। इलेक्शन एजेंट राजन सक्सेना के अलावा 14 आरओ टेबिल में प्रत्येक पर पार्टी ने एजेंटों के नाम फाइनल कर दिए हैं। भाजपा की टीम मतगणना प्रारंभ होने से लेकर आखिरी राउंड की गिनती तक मंडी स्थल पर ही डेरा डालेगी। भाजपा समर्थक अपने प्रत्याशी की जीत के प्रति आश्वस्त हैं। उधर, आंवला से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के भी मतगणना एजेंटे और इलेक्शन एजेंटों के नाम फाइनल हो चुके हैं। बरेली लोकसभा की पांच विधानसभा क्षेत्रों के अलावा पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना परसाखेड़ा मंडी में होगी। आंवला लोकसभा क्षेत्र के तीन विधानसभा क्षेत्र बिथरी चैनपुर, फरीदपुर और आंवला की मतगणना भी बरेली की परसाखेड़ा मंडी में होगी। आंवला लोकसभा के दो विधानसभा क्षेत्र दातागंज और शेखूपुर के वोटों की गिनती बदायूं में की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने बताया कि प्रत्येक आरओ टेबिल पर पार्टी ने अपने एजेंटों के नाम फाइनल कर दिए हैँ और उनकी सूची प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन


धार्मिक यात्रा से लौटे संतोष
भाजपा प्रत्याशी 23 अप्रैल को मतदान होने के बाद धार्मिक यात्रा पर निकल गए थे। वह बद्रीनाथ, काशी विश्वनाथ समेत तमाम धार्मिक स्थानों पर तीर्थ यात्राएं करके अब बरेली लौट आए हैं। अब मतगणना के संबंध में संगठन पदाधिकारियों से गहन मंथन में जुटे हैं। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर भी धार्मिक यात्रा पर बाला जी के दर्शन करने गए हैं। वह 20 मई को लौटेंगे। उधर, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप भी मतदान के बाद दूसरे इलाकों में भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने अन्य लोकसभा क्षेत्रों में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा से 82 कार्यकर्ता रहेंगे मतगणना स्थल पर
सपा-बसपा गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी भगवतसरन गंगवार ने बताया कि 23 मई को होने वाली लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए गठबंधन की ओर से 82 कार्यकर्ताओं की सूची तैयार है। प्रत्येक विधानसभा की आरओ और एआरओ टेबिल पर एक-एक एजेंट रहेगा। दो एजेंट पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए होंगे। आरओ टेबिल पर पूर्व विधायक सुल्तान बेग मौजूद रहेंगे। इलेक्शन एजेंट पूरी मतगणना पर नजर रखेंगे। तेज प्रकाश गंगवार और खुर्रम बेग सहित सभी बड़े सपा पदाधिकारी मतगणना स्थल पर मौजूद रहेंगे। मतगणना स्थल के बाहर भी सपा की पूरी टीम मौजूद रहेगी, ताकि किसी तरह की बेईमानी को रोका जा सके। सपा-बसपा गठबंधन नेताओं को आशंका है कि इस बार मतगणना देर तक चलेगी। रात भी हो सकती है। ऐसे में भाजपा ईवीएम में बेईमानी करा सकती है। इसलिए सपा नेता प्रत्येक ईवीएम और उससे निकलने वाले वोटों पर कड़ी नजर रखेंगे।


पिता बीमार, पुत्र बने तीमारदार
सपा प्रत्याशी भगवतसरन गंगवार को साइकिल चुनाव चिन्ह पर वोट न देने के बारे में बातचीत करने का ऑडियो वायरल होने के बाद पिता की ऐन मतगणना से पहले बीमारी भी चर्चा का विषय बन गई है। उनकी अब मतगणना स्थल पर ड्यूटी नहीं रहेगी। सूत्रों के अनुसार ऑडियो वायरल का मामला सामने आने के बाद दिग्गज नेता के पिता बीमार हैं। उनकी तीमारदारी के लिए बेटे को घर में रहना होगा। सपा के एक अंदरूनी सूत्र की मानें खास बिरादरी को साइकिल चुनाव चिन्ह से दूर रहने का मैसेज देने वाले पिता-पुत्र मतगणना से दूर ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed