फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सुप्रीम कोर्ट का इंकार फिर भी मांग रहे आधार

सुप्रीम कोर्ट का इंकार फिर भी मांग रहे आधार

Thu, 18 Apr 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट का इंकार फिर भी मांग रहे आधार
बरेली। सुप्रीम कोर्ट अपने आदेश में साफ कर चुका है कि किसी भी योजना में आधार कार्ड की अनिवार्यता नहीं लागू की जाएगी लेकिन इसके बावजूद कुछ निजी स्कूल अभिभावकों पर अपने बच्चों का आधार कार्ड जमा करने का दबाव बनाकर उनकी परेशानी बढ़ा रहे हैं। बरेली कॉलेज में एनसीसी के लिए भी आधार कार्ड मांगा जा रहा है। उधर, आधार कार्ड बनाने का काम चुनिंदा बैंकों में हो रहा है, उसका भी शेड्यूल ऐसा तय किया गया है कि अभिभावक चाहकर भी अपने बच्चों के आधार कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाओं में आधार कार्ड की अनिवार्यता लागू करने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट में गया था। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कर दिया था कि किसी भी सरकारी या गैरसरकारी योजना में आधार कार्ड की अनिवार्यता लागू नहीं की जाएगी। इसके बाद मोबाइल सिम कार्ड, बैंक एकाउंट, छात्रवृत्ति, स्कूलों में एडमिशन जैसे कामों के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म कर दी गई थी। मगर अब कुछ स्कूलों में अब फिर बच्चों से आधार कार्ड मांगा जा रहा है। बिशप कॉनराड स्कूल की ओर से दिए गए एडमिशन फार्म में भी यह निर्देश दर्ज किया गया है। इसकी वजह से ऐसे अभिभावक परेशान हो रहे हैं, जिन्होंने बच्चों के आधार कार्ड नहीं बनवाए हैं।
विज्ञापन

ये अभिभावक अब आधार कार्ड बनवाने के लिए इधर-उधर दौड़ लगा रहे हैं। इस बात से भी चिंतित हैं कि अगर समय पर आधार नहीं बना तो बच्चे का दाखिला कैसे होगा। ऐसी ही स्थिति बरेली कॉलेज में एनसीसी में एडमिशन लेने बच्चों की भी है। यहां भी कैडेट्स से बैंक खाते के साथ ही आधार कार्ड की फोटोकॉपी मांगी जा रही है। कहा जा रहा है कि शासन से ही आधार कार्ड लेने के निर्देश दिए गए हैं। बिशप कोनराड स्कूल के मैनेजर हेराल्ड डी. कुना और प्रिंसिपल शाजी क्रिस्टोफर का कहना है कि आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म हो गई है। अभिभावक अपनी पहचान के लिए कोई भी परिचय पत्र दे सकते हैं। आवेदन पत्र पहले के छपे हुए हैं इसलिए उन पर आधार कार्ड के बारे में निर्देश दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊपर से निर्देश आए हैं कि एनसीसी कैडेट्स के आधार कार्ड और बैंक एकाउंट नंबर लिए जाएं। आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। अभिभावकों के पास अगर बच्चों का आधार कार्ड नहीं है तो वे उसे बनवाकर कभी भी दाखिल कर सकते हैं। - अंचल अहेरी, एओ 21 बटालियन एनसीसी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed