{"_id":"5cb4e32fbdec221477610f39","slug":"101555358511-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की खुली पोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इज्जतनगर मंडल सिटी स्टेशन के सुंदरीकरण और सुविधाओं में लाखों रुपये खर्च चुका है, लेकिन प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के बैठने के लिए न तो पर्याप्त बेंच हैं और ठंडे पानी का इंतजाम। इसकी हकीकत त्रिवेणी एक्सप्रेस के यात्रियों सामने सोमवार को आ गई, जब दो घंटे के लिए ट्रेन खड़ी हो गई। गर्मी से बेहाल यात्री ट्रेन से बाहर निकले तो उन्हें न तो बैठने को मिला और न ही पीने को पानी ही। ऐसे में यात्रियों ने कोच की छांव में खडे़ होकर समय गुजारा।
सिटी स्टेशन पर अभी तक ट्रेन पांच या दस मिनट के लिए ही रुकती है। पहली बार ऐसा हुआ है जबकि त्रिवेणी एक्सप्रेस को दो घंटे को रोकना पड़ा। ऐसे में यात्रियों को न बैठने को मिला और न ही पीने को पानी। त्रिवेणी एक्सप्रेस के संचालन में ही संशय था। पूर्वोत्तर रेलवे के ऑपरेटिंग अनुभाग ने ब्लॉक को नजरअंदाज करते हुए ट्रेन को टनकपुर से दो घंटे देरी से चला दिया। त्रिवेणी एक्सप्रेस दोपहर डेढ़ बजे सिटी स्टेशन पहुंची। इसके बाद जंक्शन से ब्लॉक होने की वजह से सिग्नल नहीं दिया गया। ट्रेन करीब दो घंटे तक सिटी स्टेशन पर खड़ी रही। यात्री गर्मी से कोच में उबलने लगे तो वह बाहर प्लेटफार्म पर आ गए, लेकिन प्लेटफार्म की सीटों पर यात्री पहले से बैठे हुए थे। कुछ देर तक यात्री टहलते रहे, उसके बाद कोच की छांव में खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करने लगे। साढ़े तीन बजे ट्रेन चली, लेकिन फिर होम सिग्नल पर रोक दी गई। एक घंटे तक फिर ट्रेन सिग्नल पर खड़ी रही। साढ़े चार बजे ट्रेन जंक्शन पहुंची और 4.52 मिनट पर लखनऊ के लिए रवाना हुई।
टनकपुर पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल, तीन घंटे लेट
बरेली। टनकपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का इंजन सोमवार सुबह करीब सात बजे पीलीभीत रेलवे स्टेशन पहुंचते ही फेल हो गया। इसके चलते करीब तीन घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर ही रुकी रही। डीजल शेड से दूसरा इंजन आने के बाद ट्रेन को टनकपुर के लिए रवाना किया गया। वहीं तीन घंटे तक ट्रेन के रुकने से यात्री परेशान रहे। बरेली टनकपुर रूट पर इन दिनों पुर्णागिरी के श्रद्धालुओं की भीड़ चल रही है। सोमवार सुबह बरेली से टनकपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह करीब सवा सात बजे पीलीभीत स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इज्जतनगर डीजल शेड से दूसरा इंजन आने पर ट्रेन टनकपुर के लिए रवाना हुई। तीन घंटे लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हुलासनगरा और जैतीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर लगा जाम
फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर से मीरानपुर कटरा तक पटरियां बदलने का काम जारी रहा। हुलासनगरा तथा रेल क्रॉसिंग जैतीपुर थोड़ी-थोड़ी देर को बंद होने से क्रॉसिंग पर जाम लगता रहा। इससे बसों में बैठे यात्री परेशान हो गए। क्रॉसिंग पर बिकने वाला खाने पीने का सामान भी खत्म हो गया। चार बजे के बाद जाम खुलने से लोगों को राहत मिली।