{"_id":"5c6b133cbdec225eb27aaf88","slug":"101550521148-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नगर आयुक्त चलवाएंगे बुलडोजर, मगर धीरे-धीरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नगर आयुक्त चलवाएंगे बुलडोजर, मगर धीरे-धीरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने चार्ज लेने के बाद सोमवार को मीडिया के समक्ष अपनी प्राथमिकताएं बताईं। शहरी क्षेत्र में काम का अवसर मिलने पर खुशी जताते हुए उन्होंने गंदगी और आवारा पशुओं को शहर की बड़ी समस्या बताते हुए प्रमुखता से काम करने की बात कही। अतिक्रमण हटाओ अभियान की जरूरत बताते हुए इसे धीरे-धीरे शुरू कर तेजी लाने के लिए रणनीति बनाने की बात कही।
सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे नगर आयुक्त निगम कार्यालय पहुंचे। कार्यकारिणी बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा- शहरी क्षेत्र में काम का पहला मौका मिला है। यहां लोग गंदगी को लेकर आक्रोशित हैं, इसे ठीक करेंगे। सफाईकर्मी और सफाई नायकों की सेटिंग खत्म कर मूल पदों पर भेजेंगे। बाकरगंज कूड़ा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण कर उसे शुरू कराने की दावा किया। निगम अफसरों को लापरवाह बताते हुए ठीक करने की बात कही। बताया, रविवार को पीलीभीत बाईपास पर आवारा पशु देखे थे। मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुरूप इन पर रोक लगाएंगे।
बंद हो चुके नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान को दोबारा शुरू करने की बात कही, मगर जब मीडिया ने यहां की राजनीति के बारे में बताया तो कहा कि फिलहाल इसे धीरे-धीरे शुरू करेंगे और रणनीति बनाकर काम करेंगे। नगर निगम और कमिश्नरी के बीच विकास कार्यों को लेकर अड़ंगे के सवाल पर कहा कि डीएम से लेकर बीडीए तक हर जगह आईएएस बैठे हैं। सीडीओ और वीसी बीडीए तो मेरे बैचमेट हैं। एसपी सिटी मेरे जूनियर हैं। सबके साथ तालमेल होगा और विकास कार्यों में कोई दिक्कत नहीं आएगी। स्मार्ट सिटी के विषय में कहा कि इसका मैं अध्ययन कर रहा हूं ताकि बेहतर काम हो सके।
विज्ञापन
ई कचरा ज्यादा खतरनाक, इस पर करेंगे काम
नगर आयुक्त ने इलेक्ट्रॉनिक कचरे को ज्यादा खतरनाक बताया। बोले- गीले, सूखे कूड़े को लेकर तो काम हो रहा है, लेकिन इसके बारे में बात नहीं हो रही है। जबकि लेड और मरकरी की वजह से यह स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए ज्यादा खतरनाक है।