{"_id":"5be48d11bdec2269a7716e08","slug":"101541704977-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के उल्लास में डूबा शहर, दीयों से रोशन हुए घर-प्रतिष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के उल्लास में डूबा शहर, दीयों से रोशन हुए घर-प्रतिष्ठान
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
बरेली। प्रकाश पर्व दीपावली बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने दीयों से घर, आंगन रोशन किए। बच्चों के साथ ही बड़ों ने भी खुशियां बांटी। एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं देकर प्रसाद बांटा। रात में सारा आकाश आतिशबाजी से रंगीन हो गया।
दिवाली पर सुबह से ही लोग उल्लास के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए थे। दिन भर की थकावट दीयों की रोशनी से जगमग घर-प्रतिष्ठान को देखकर काफूर हो गई। किसी ने सुबह घर, आंगन सजाना शुरू किया तो कोई बाजार में खरीदारी को निकला। दिन में पूजन के लिए जरूरी सामान की खरीदारी हुई। शाम होते-होते हर घर रंगीन झालरों, दीयों से जगमग हो उठा। शाम को शुभ मुहूर्त में घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजन किया गया। खील-खिलौने, फल, मेवा समेत अन्य सामग्री से पूजन कर मनौतियां मांगीं।
मंदिरों में हुआ पूजन
दिवाली के दिन सुबह घरों में देवी देवताओं के पूजन के बाद लोग मंदिर पहुंचे। मंदिरों में शाम को महालक्ष्मी पूजन के बाद दीपक जलाए गए। इसके अलावा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर पूजन किया। पूजन के बाद सभी ने मिलकर आतिशबाजी की। पटाखों का धूम-धड़ाका देर रात तक शहर में गूंजता रहा। सभी ने एक-दूसरे को दिवाली की बधाई दी और प्रसाद बांटा। देर रात तक बच्चे प्रकाशोत्सव का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन
शुभ लाभ की बनी रंगोली
महालक्ष्मी और प्रथम पूज्य गणेश को समर्पित शुभ लाभ की रंगोली हर घर में बनाई गई। मुख्य द्वार पर महिलाओं ने खूबसूरत रंगोली बनाकर उसकी फोटो सोशल साइट पर वायरल की। कुछ महिलाओं ने सुबह से दोपहर और कुछ ने दोपहर से शाम के बीच रंगोली बनानी शुरू कीं। रंगोली बनाने के बीच घर के पुरुष अपने सुझाव भी देते रहे।