{"_id":"5bb8fad5867a550d14518f78","slug":"101538849493-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी से उतरी मालगाड़ी, एक घंटे बाधित रहा ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी से उतरी मालगाड़ी, एक घंटे बाधित रहा ट्रैक
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर से हाजीपुर ट्रैक्टर लेकर जा रही मालगाड़ी की दो बोगियां रोजा के अटसलिया क्रॉसिंग के पास शनिवार को पटरी से उतर गई। इससे अप और डाउन लाइन पर एक घंटे तक यातायात ठप रहा। दोनों दिशाओं की ट्रेनों जननायक, सियालदह आदि को आसपास के स्टेशनों पर रोक दिया गया। इससे यात्रियों को खासी दिक्कत हुई।
हाजीपुर जा रही 32 बोगियों की मालगाड़ी शनिवार अपराह्न करीब 3:20 बजे रोजा पहुंची थी। मालगाड़ी जब रेलवे क्रॉसिंग नंबर 318 के पास प्वाइंट नंबर 296 से गुजर रही थी, तभी तेज झटका लगा और इंजन के पीछे की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। ड्राइवर अभिशांत ने तुरंत ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोकी। मालगाड़ी का कुछ हिस्सा क्रॉसिंग पर था। लिहाजा अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। जननायक और सियालदह एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रोकना पड़ा। इंजीनियरिंग टीम ने पटरी पर मैन्युअल क्लैंप लगाकर अप लाइन को क्लियर किया। इसके बाद ट्रेनों को गुजारा गया।
बिलपुर स्टेशन पर तीसरे दिन भी बिछाए गए स्लीपर
बरेली। बिलपुर स्टेशन पर स्लीपर बदलने का काम शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। रेल सूत्रों का दावा है कि सुबह कार्य बगैर ब्लॉक लिए शुरू हुआ लेकिन दोपहर डेढ़ बजे टीआरटी मशीन के अगले हिस्से ने अप लाइन की मेन और लूप लाइन को अवरुद्ध कर दिया। लिहाजा दो बजे ब्लॉक लेना पड़ा। ब्लॉक शाम पांच बजे तक रहा। इस दौरान बिलपुर से पहले के स्टेशनों पर त्रिवेणी, जननायक, सियालदह, राज्यरानी, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, किसान, डुप्लीकेट पंजाब एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को करीब तीन घंटे तक रोका गया।