फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   गिरफ्तार करके जेल भेजो..जमानत भी नहीं करवाएंगे

गिरफ्तार करके जेल भेजो..जमानत भी नहीं करवाएंगे

Fri, 28 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार करके जेल भेजो..जमानत भी नहीं करवाएंगे
पूर्व सपा सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि पुलिस ने उनके उमरिया में वायरल हुए वीडियो की सत्यता की जांच किए बिना एफआईआर दर्ज कर ली। अब केस में उन पर गलत तरीके से आईटी एक्ट की धारा बढ़ा दी। वह चाहते हैं कि पुलिस उनको गिरफ्तार करके जेल भेजे। समाजवादी कभी जेल जाने से नहीं डरते। वह जमानत भी नहीं कराएंगे।
विज्ञापन

वीरपाल ने कहा कि उमरिया में उन्होंने सच बात कही है। उनके वीडियो में कुछ भी गलत नहीं है। पुलिस ने वीडियो की सत्यता की जांच नहीं की और उन पर एफआईआर दर्ज कर दी। सुनने में आ रहा है कि पुलिस उनको गिरफ्तार कर सकती है। पुलिस जब चाहे, तब गिरफ्तार कर ले, क्योंकि वह अब सांप्रदायिकता से लड़ने का संकल्प ले चुके हैं। उनकी इस लड़ाई में जो साथ आए उसका भी भला, ना आए उसका भी भला। वीरपाल ने कहा कि अब वह भगवान राम और भगवान भोलेनाथ को राजनीति में घसीटने की भाजपा की कोशिशों के खिलाफ जनता को जागरूक करेंगे, क्योंकि इस पार्टी ने हमेशा जनता की धार्मिक भावनाएं भड़काकर वोट हासिल किए। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा शासन में विकास ठप है और भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन



आईटी एक्ट की धारा हम पर क्यों, वीडियो वायरल करने वाले पर लगाएं
वीरपाल ने कहा कि पुलिस ने उन पर आईटी एक्ट की धारा क्यों लगाई, यह उनकी समझ नहीं आ रहा है। जिस थाना प्रभारी या दरोगा ने आईटी एक्ट की धारा उनके केस में बढ़ाई है, उसको कानून का ज्ञान नहीं है। आईटी एक्ट तब लागू होता है, जब कोई ऐसी चीज जो समाज में विद्वेष फैलाए, वह जानबूझकर वायरल की जाए। उन्होंने तो वीडियो वायरल किया नहीं। अगर पुलिस यह मानती है कि हमने अपना वीडियो स्वयं वायरल किया है तो पुलिस को उस एरिया के मोबाइल टावर से उस दिन सात से आठ बजे रात के बीच सभी मोबाइल नंबरों के रिकार्ड निकलवाकर चेक करने चाहिए। उसमें पता लग जाएगा कि किस मोबाइल नंबर से वीडियो वायरल हुआ। जिसके मोबाइल से वीडियो वायरल किया गया, उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



भरतौल बोले- वीरपाल बड़े भाई...हम दोनों को एक हथकड़ी में ही जेल भेज दें
भाजपा विधायक ने वीरपाल के जवाब में दिया बयान
बरेली। बिथरी से भाजपा विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल ने पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव के बयान के जवाब में फिर प्रतिक्र्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस पूर्व सपा सांसद वीरपाल सिंह यादव को मेरी वजह से गिरफ्तार नहीं कर रही है तो मैं अफसरों से कहना चाहूंगा कि पुलिस हमें और पूर्व सांसद को एक ही हथकड़ी लगाकर जेल भेज दे। वीरपाल सिंह उनके बड़े भाई हैं। वह जेल में भी एक ही बैरक में उनके साथ रह लेंगे। भले ही उनकी पार्टी अलग है और मेरी अलग। हमारे राजनीतिक मतभेद हैं, लेकिन पूर्व सांसद उनसे अब भी बहुत स्नेह करते हैं और आगे भी करते रहेंगे।



वीरपाल बोले- हमारी हथकड़ी धर्म निरपेक्ष, विधायक की हथकड़ी सांप्रदायिक
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि वह भाजपा विधायक पप्पू भरतौल के साथ एक ही हथकड़ी में जेल नहीं जाएंगे, क्योंकि उनकी हथकड़ी धर्म निरपेक्ष है जबकि विधायक की हथकड़ी सांप्रदायिक है। वीरपाल ने कहा कि भाजपा विधायक को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। पता नहीं इस समय उनको क्या सूझ रही है, जो वह ऐसे बयान दे रहे हैं। यह बयान बचकाने हैं। मेरी विधायक को सलाह है कि वह ऐसे बयान न देकर अपने अंदर गंभीरता लाएं। सांप्रदायिकता की राजनीति छोड़कर विकास के रास्ते पर चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed