{"_id":"5babc22e867a557f714f819d","slug":"101537983022-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने डेथ ऑडिट में एक मौत और स्वीकारी, मंडल में अब तक 56 मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने डेथ ऑडिट में एक मौत और स्वीकारी, मंडल में अब तक 56 मरे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैल्सीपेरम के जानलेवा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मंडल में होने वाली मौतों का डेथ ऑडिट शुरू कराया है। चार जिलों में 258 मृतक मरीजों के ऑडिट के बाद शासन को भेजी रिपोर्ट में 56 मौतों को बुखार से होना बताया गया है। इनमें सर्वाधिक बुखार से मौत बरेली में हुई हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक मंडल के 127 गांवों में बुखार से मौतें हुई हैं। इनमें सबसे खराब स्थिति बदायूं की है, जिसके 69 गांवों में फैल्सीपेरम मलेरिया से 23 मौत आधिकारिक रूप से स्वास्थ्य विभाग ने स्वीकार की हैं। दरअसल, बरेली समेत बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर से बुखार से 500 से ज्यादा लोगों के मरने की सूचना है। शासन के हरकत में आने के बाद स्वास्थ्य महकमा की टीमों ने इन मौतों का डेथ ऑडिट कराना शुरू किया। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला ने बरेली में 24 मौतों की जानकारी दी थी। मंगलवार को आधिकारिक रूप से एक और मौत बुखार से होने की बात स्वीकार की गई। अधिकारियों की मानें तो बुखार के मरीजों की संख्या में कमी आई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग देहात क्षेत्रों में बचाव के कार्यक्रम उसी रफ्तार से चलाता रहेगा।
बरेली बदायूं पीलीभीत शाहजहांपुर
बुखार से मृत्यु 25 23 06 02
अन्य कारण से मृत्यु 23 130 29 20
जिन गांवों में मौत हुई 15 69 25 18
प्रतिदिन हम प्रभावित गांवों में दौरे करके मेडिकल कैंप की गतिविधियों का जायजा ले रहे हैं। अब स्थितियां बहुत बेहतर है। बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या कम हुई है। बीते कई दिनों से स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बहुत मेहनत करके संक्रामक बीमारियों को नियंत्रित किया है। - डॉ. विनीत शुक्ला, सीएमओ