फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एलएलबी प्रवेश में फर्जीवाड़ा, लगा दिए फर्जी सर्टिफिकेट

एलएलबी प्रवेश में फर्जीवाड़ा, लगा दिए फर्जी सर्टिफिकेट

Wed, 01 Aug 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 01 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
एलएलबी प्रवेश में फर्जीवाड़ा, लगा दिए फर्जी सर्टिफिकेट
Bareilly college
 बरेली कॉलेज में एलएलबी प्रवेश की मेरिट सूची में आरक्षण के मुद्दे पर खूब हल्ला मचा। अब हल्ला मचा है फर्जीवाड़े को लेकर। एलएलबी में प्रवेश के लिए कई छात्रों ने भारांक पाने के लिए फर्जी सर्टिफिकेट लगा दिए। एडमिशन से पहले बीस मामले ग्रेवांश सेल के पास पहुंचे। इसमें ज्यादातर मामले एनएसएस सर्टिफिकेट के हैं। दो मामलों को लेकर कॉलेज प्रशासन सकते में आ गया। इन अभ्यर्थियों ने मेरिट में स्थान पाने के लिए मार्कशीट ही फर्जी लगा दी। मामला खुलने के बाद प्रवेश की सूची से इनको रोका गया। मंगलवार को काउंसलिंग के दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने विरोध भी जताया। अब ग्रेवांश कमेटी जांच पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन

आवेदन फार्म जमा होने के बाद ही खेल, एनएसएस के कई सर्टिफिकेट और मार्कशीट संदिग्ध मिली थीं। कई छात्रों ने मार्कशीट की कॉपी ही नहीं लगाई थी। एडमिशन सेल को तभी से इन पर शक था। एनएसएस का फर्जीवाड़ा एक सर्टिफिकेट से खुला। इसमें एक ही सीरियल नंबर से दो सर्टिफिकेट लगेे मिले। इस तरह के बीस मामले ग्रेवांश सेल को दिए गए। इन छात्रों को मेरिट सूची में शामिल नहीं किया गया। मंगलवार को काउंसलिंग में ये छात्र भी पहुंच गए। उनका कहना था कि उनका मेरिट में नाम आना चाहिए था। भारांक न मिलने के कारण उनको सूची से बाहर होना पड़ा। अब ग्रेवांश सेल इनकी पड़ताल कर रहा है। जिन छात्रों ने गलत मार्कशीट लगाई है उनके आवेदन निरस्त होंगे और फर्जी सर्टिफिकेट मिलने पर उसका भारांक निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन



ग्रेवांश सेल को मामले भेजे गए हैं। जो सही होंगे उसका लाभ छात्रों को दिया जाएगा। जो गलत निकलेंगे उनका भारांक निरस्त हो जाएगा। ग्रेवांश सेल उस पर कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अजय शर्मा, प्राचार्य

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed