{"_id":"5b50e33c4f1c1b0c718b5054","slug":"101532027708-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन क्विंटल पॉलिथीन जब्त, 90 हजार का जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन क्विंटल पॉलिथीन जब्त, 90 हजार का जुर्माना वसूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम की टीमों ने विरोध के बीच शुक्रवार को भी पॉलिथीन विरोधी अभियान चलाया। पूरे दिन में करीब तीन क्विंटल पॉलिथीन जब्त की गई और 90 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह और चीफ इंजीनियर एसके अंबेडकर के नेतृत्व में टीमें निकलीं। अपर नगर आयुक्त की टीम ने सुभाषनगर में गुरुद्वारा रोड और बदायूं रोड पर कार्रवाई की। एसीएम और पुलिस भी साथ रही। बदायूं रोड पर संजय की दुकान से करीब 50 किलो पॉलिथीन जब्त की। व्यापारी ने अधिकारियों से अभद्रता की तो एसीएम ने उसे पकड़वाकर थाना सुभाषनगर भेज दिया। दस हजार रुपये जुर्माना देने और व्यापारी के माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया। संजय के भाई प्रदीप की दुकान से 35 किलो पॉलिथीन जब्त कर दस हजार रुपये जुर्माना लिया गया। हरिओम, कृपाल सिंह, प्रेमकुमार मौर्य, कल्लू आदि पर भी कार्रवाई की गई। अग्रवाल डिपार्टमेंट स्टोर और राज स्वीट्स से दस-दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। चीफ इंजीनियर की टीम ने आईवीआरआई रोड, डेलापीर, छोटी विहार, बड़ी विहार, परतापुर जीवन सहाय, पीरबहोड़ा आदि में कार्रवाई कर 72 किलो पॉलिथीन जब्त कर 41 हजार रुपये जुर्माना वसूला।