फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सीबीएसई की परीक्षा

सीबीएसई की परीक्षा

Thu, 08 Mar 2018 10:04 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई की परीक्षा
फोटो
विज्ञापन

फिजिक्स का पेपर हुआ अच्छा, छात्रों ने ली राहत की सांस
बरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के इंटरमीडिएट के छात्रों का अंग्रेजी का पेपर भले ही बहुत अच्छा गया हो, लेकिन उनको चिंता फिजिक्स की सता रही थी। बुधवार को हुई फिजिक्स की परीक्षा काफी अच्छी रही तो छात्रों ने राहत की सांस ली। फिजिक्स का पेपर औसतन सरल था। परीक्षा के बाद ज्यादातर छात्र खुश नजर आए। परीक्षा देकर निकले छात्र अमन का कहना था कि प्रश्न सरल तरीके से पूछे गए। ज्यादा न्यूमेरिकल नहीं पूछे गए। छात्रा रिचा का कहना था कि फिजिक्स को लेकर उसको काफी टेंशन थी। अब सारी टेंशन दूर हो गई। पहला पेपर अंग्रेजी का जरूर था, लेकिन उसका पूरा फोकस फिजिक्स के पेपर पर था। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर दीपक अग्रवाल का कहना था कि पेपर ओवरआल अच्छा था। जिसने 60 फीसदी सिलेबस भी तैयार कर लिया होगा उसका पेपर अच्छा रहा होगा। उन्होंने बताया कि फिजिक्स में 3372 छात्र पंजीकृत थे जिसमें 96 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।

बगैर यूनिफार्म के पहुंचे तो एंट्री से रोक दिया
राधा माधव स्कूल में बुधवार को विद्या भवन और कुछ अन्य स्कूलों के छात्र यूनिफार्म की जगह खेल की ड्रेस पहनकर परीक्षा देने पहुंच गए। उनको एंट्री से रोक दिया गया। छात्रों ने इसका विरोध भी किया। संबंधित कॉलेजों तक मामला पहुंचा। हालांकि बाद में छात्रों की एंट्री कराई गई। प्रधानाचार्य रमेश धस्माना ने बताया कि छात्र यूनिफार्म में नहीं थे। गेम वाली ड्रेस और चप्पल पहनकर कर आए थे। उनकी एंट्री बाद में कराई गई। परीक्षा से किसी को भी नहीं रोका गया। छात्रों को चेतावनी दी गई कि वह आगे से स्कूल यूनिफार्म में आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed