{"_id":"599c4c0b4f1c1b4b0a8b4628","slug":"101503415307-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन टूर्नामेंट में दिखेगा युवा-बुजुर्ग शटलराें का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन टूर्नामेंट में दिखेगा युवा-बुजुर्ग शटलराें का दम
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन टूर्नामेंट में दिखेगा युवा-बुजुर्ग शटलराें का दम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
युवा और बुजुर्गों के बीच बैडमिंटन खेल का आनंद लेना है तो तैयार हो जाएं। 22 से 24 सितंबर तक बरेली के डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुकाबला होगा। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से बैडमिंटन के महारथी शटलर कोर्ट पर भिड़ते नजर आएंगे। जीतने वाले शटलर ऑल इंडिया वेटरन टूर्नामेंट खेलेंगे। चैंपियनशिप के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं।
डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन बरेली की ओर से उत्तर प्रदेश मास्टर्स वेटरन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 22 से 24 सितंबर तक किया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष, महिला, एकल व युगल के अलावा मिश्रित युगल वर्ग में मैच होंगे। 35 से 70 साल के शटलर इसमें भाग ले सकते हैं। अपनी प्रविष्टि जन्म प्रमाण पत्र के साथ जिला एसोसिएशन के माध्यम से यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन पर ऑनलाइन भेज सकते हैं। इसकी एक कॉपी सचिव अनिल मेहरोत्रा को भी 19 सितंबर तक भेज सकते हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल बाजपेयी ने बताया कि बैडमिंटन एसोसिएशन अपने जिले की चार प्रविष्टियां एकल में और 2-2 प्रविष्टि युगल और मिश्रित युगल में भेज सकते हैं।