फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   10 accused charged with missing doctors

10 लापता डॉक्टरों के खिलाफ आरोप तय

Sun, 01 Oct 2017 01:03 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sun, 01 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
लंबे समय से गायब चल रहे 10 चिकित्सकों का अब तक कुछ अता पता नहीं है। सीएमओ कार्यालय की ओर से लगातार अनुपस्थित डॉक्टरों की सूचना शासन को भेजने के बाद आरोप भी तय कर दिए गए हैं। इन डॉक्टरों को एडी हेल्थ के समक्ष उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराने हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सभी चिकित्सकाें को शासन द्वारा भेजे गए आरोप पत्र डाक के माध्यम से भेज दिए गए हैं। सभी चिकित्सक प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थे। 


डिप्टी सीएमओ का भी अता पता नहीं 
सीएमओ कार्यालय से अटैच डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश चंद्रा भी छह माह से लापता हैं। डॉ. रमेश चंद्रा नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। कई बार पत्र भेजने के बाद भी उनकी ओर से कोई सूचना नहीं दी जा रही है। उनके अनुपस्थित रहने पर कार्यालय में चर्चा चली थी कि पूर्व सीएमओ डॉ. विजय यादव की डांट के बाद डॉ. चंद्रा ने कार्यालय आना बंद कर दिया है। 
विज्ञापन


ये हैं दस गायब चिकित्सक
चिकित्सक        तैनाती        अनुपस्थिति 
शैलेश कुमार    कुआंडांडा    2014 से 
चक्रेश कुमार    भमोरा        2015 से 
आस्था तनेजा    बहेड़ी        2015 से 
अजीम इलियास    बहेड़ी    2015 से 
जावेद खान        शेरगढ़    2016 से 
रिशु सक्सेना    क्यारा        2016 से
विवेक गौतम    बहेड़ी        2016 से 
विनीत कुमार    शीशगढ़    2016 से 
श्वेतांक गोयल    कुआंडांडा    2016 से 
सनी दुआ        रामनगर        2016 से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed