{"_id":"6234a28a43177f45f748f60a","slug":"youth-murdered-in-barabanki-bibipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: बीबीपुर में युवक की हत्या, कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: बीबीपुर में युवक की हत्या, कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 18 Mar 2022 10:57 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी जैदपुर (बाराबंकी)।
संवाद न्यूज एजेंसी जैदपुर (बाराबंकी)।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 18 Mar 2022 10:57 PM IST
सार
सीओ सदर नवीन कुमार सिंह ने बताया युवक के शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घर से खेत गए युवक का शव बाग में स्थित एक कुएं में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। घटना जैदपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव की है। यहां के निवासी संतोष कुमार दीक्षित का बेटा तेज नारायण दीक्षित (27) शुक्रवार की सुबह साइकिल से अपने खेत गया था। दोपहर करीब 1:00 बजे ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर स्थित बाग में एक कुएं में पड़ा देखा। होली के दिन युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिवार में होली की खुशियां मातम में बदल गई। सूचना मिलते ही जैदपुर व कोठी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। उसकी साइकिल 500 मीटर दूरी पर खेत में पड़ी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सदर नवीन कुमार सिंह ने बताया युवक के शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। कानून व्यवस्था को लेकर दो थानों की पुलिस गांव में तैनात की गई है।
विज्ञापन