फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth killed in farm, case against three

खेत में युवक की हत्या, तीन पर केस

Sun, 08 Aug 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in farm, case against three
सूरतगंज (बाराबंकी)। खेत समतल करा रहे युवक का शव संदिग्ध हालात में पाया गया। युवक के सिर में चोट के निशान थे और एक आंख भी क्षतिग्रस्त थी। पिता ने तहरीर देकर तीन लोगों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वारदात की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी उत्तरी डॉ. अवधेश सिंह ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के गढ़चप्पा गांव निवासी हरिनाम के मुताबिक उसने गांव के ही लल्लन सिंह का खेत बटाई पर ले रखा है। शनिवार दोपहर बेटा विनय वर्मा उर्फ सीपू (30) परिवार के ही जयचंद्र वर्मा के ट्रैक्टर से खेत समतल करा रहा था। इस बीच रात नौ बजे जानकारी मिली कि विनय घायल अवस्था में खेत में पड़ा है। आननफानन घरवाले जब खेत पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिनाम ने बताया कि विनय के सिर में गंभीर चोट के निशान थे। एक आंख भी क्षतिग्रस्त थी और दाहिना कान शव के पास पड़ा मिला। इससे पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। वहीं ट्रैक्टर मालिक महेंद्र, उसका भाई आशीष व ट्रैक्टर चालक अनुज मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इधर, पिता ने पुलिस को तहरीर देकर महेंद्र, आशीष व अनुज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। एएसपी नॉर्थ अवधेश सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर वारदात का जायजा लिया। एएसपी ने बताया कि पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed