फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth dies due to vehicle collision, Lekhpal injured

Barabanki News: वाहनों की टक्कर से युवक की मौत, लेखपाल घायल

Sun, 21 May 2023 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 21 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to vehicle collision, Lekhpal injured
बाराबंकी। अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



शुक्रवार देर रात घुंघटेेर थाना क्षेत्र में सड़क पर घायल पड़े युवक को लेकर एंबुलेंसकर्मी जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने युवक की पहचान लखनऊ के इंटौजा निवासी मनोज कुमार (25) के रूप में की। परिजनों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसा कैसे हुआ, पुलिस जांच कर रही है।



वहीं, रामसनेहीघाट तहसील में तैनात लेखपाल शिवेंद्र कुमार वर्मा (30) शनिवार दोपहर भिटरिया से हैदरगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान हैदरगढ़ की ओर से आ रहे डंपर ने लेखपाल की बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में लेखपाल को सीएचसी रामसनेहीघाट से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वह शहर के लखपेड़ाबाग में रहते हैं। शनिवार को वह बाइक से ताशीपुर गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed