फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Young man found hanging in the room

Barabanki News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक

Tue, 13 Oct 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 13 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Young man found hanging in the room
बाराबंकी। असंद्रा के टिकरिया चांद गांव में रविवार देर रात अश्वनी कुमार यादव (27) का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में पत्नी से घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।पुलिस के अनुसार, अश्वनी एक प्लांट में मालवाहक वाहन का चालक था। करीब तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार और शनिवार को घरेलू बातों को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। शनिवार को नाराज होकर पत्नी मायके चली गई थी। इसके बाद से अश्वनी परेशान था।रविवार देर रात छोटे भाई सूरज ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देखा। काफी खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों की मौजूदगी में सिटकनी तोड़कर देखा गया तो अश्वनी का शव फंदे पर लटका मिला। रामसनेहीघाट के सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed