फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   yoga in city to villege

शहर से गांव तक योग

Sun, 21 Jun 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 21 Jun 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी। विश्व योग दिवस पर रविवार को शहर से लेकर गांव तक योग शिविर का आयोजन कर योगाभ्यास कराया गया। शहरी क्षेत्र में नगर पालिका परिसर, केडी सिंह बाबू स्टेडियम, धनोखर चौराहा सहित कई विद्यालयों में शिविर लगे और योगाभ्यास कराए गए। नगर पालिका परिसर में हरिद्वार से आए योग गुरुओं ने अभ्यास कराया तो धरोखर चौराहा पर भाजपा सांसद ने भी योग किया। योग शिविरों में शहर से लेकर गांव तक हजारों की संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया।

नगर पालिका परिषद परिसर में पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से आए मुख्य योग प्रशिक्षक जीएस आर्य व देव संस्कृति विश्वविद्यालय की प्रशिक्षिका कुमारी प्रीती श्रीवास्तव व कुमारी पुष्पांजलि पाल ने परिसर में जमा लगभग छह सौ लोगों को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम के दौरान सभी को कपालभाती, अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायामों व साम्भवी मुद्रा सहित 15 आसन, सूक्ष्म प्राणायाम, प्राणायाम कराए गए। सभी को इनसे होने वाले लाभों के संबंध में विस्तार से बताया गया। पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष व योगाचार्य राम स्वरूप यादव व शिक्षाविद् डॉ. भगवान वत्स ने भी लोगों को योग के संबंध में विस्तार से बताया। गायत्री शक्ति पीठ के ट्रस्टी सीपी श्रीवास्तव ने कहा कि योगाभ्यास कर हम अपने को ऊर्जावान बनाए रख सकते हैं। आचार्य कुलम निर्माण के लिए पतंजलि योग समिति को एक हेक्टेयर भूमि देने वाले पुत्तूलाल वर्मा को सम्मानित भी किया गया। इसके बाद लोगों को पौध रोपण का संकल्प दिलाया गया। साथ ही योग रैली निकाली गई। रैली धनोखर, नाका सतरिख व जिला अस्पताल होते हुए वापस नगर पालिका परिषद परिसर पहुंची। इस मौके पर रमाकांत मिश्र, जैसीराम आर्य, प्राची रवि शुक्ला, शांति दीक्षित, सहजराम वर्मा, गीता शमार, कुसुम रेखी, लक्ष्मी गुप्ता, अजय सिंह, शैलेश यादव, चितरंजन यादव आदि मौजूद रहे। अलावा धरोखर चौराहा पर भी योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को बड़ी संख्या में भाग लिया। योग प्रशिक्षकों ने लोगों को विविध योगाभ्यास कराए। साथ ही उनसे होने वाले लाभों के संबंध में विस्तार से बताया। सांसद प्रियंका सिंह रावत भी मौके पर पहुंची और योगाभ्यास किया।

विज्ञापन

महिलाओं ने भी लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में भी योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची। योग प्रशिक्षकों ने सभी को योगाभ्यास कराया। रॉयल हेल्थ क्लब में भी लोगों को योग सिखाया गया। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज केशवनगर में योग शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय के माधव सभागार में तीन सौ लोगों को योग क्रियाएं बताई गई और अभ्यास कराया गया। योगाचार्य डॉ. शशि कुमार अवस्थी ने सभी को योग के लाभ की जानकारी दी। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, डॉ. आरएस गुप्ता, प्रधानाचार्य राज कुमार तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने पैंतीस मिनट किया योग

त्रिवेदीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, योग दिवस पर भोर में सोनिकपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय में लखनऊ यूपी थ्री के पीटीआई अधिकारी प्रणय मिश्र व बृजेश वर्मा ने पैंतीस मिनट तक छात्रों को योग का अभ्यास कराया। इस अवसर पर नवोदय के पीटीआई एनके सिंह ने कहा आज पूरी दुनिया भारतीय संस्कृति का लोहा मान रही है और देश से अधिक लोग बाहर के देशो में प्रति दिन योग का अभ्यास कर अपने को से मजबूत बना रहें हैं। उन्होंने कहा योग से व्यक्ति का मानसिक संतुलन ठीक रहता है तथा स्वस्थ्य शरीर का विकास होता है। कार्यक्रम में सौ छात्र शामिल हुए तथा नवोदय के लखनऊ मुख्यालय में लाइव टेलीकास्ट कर जीवन योगा को नियमित अपनाने की शपथ ली है। नेरा कबूल पुर में पतंजलि योग पीठ के सदस्यों ने योग किया है। पलौली मेनहुआ गांव में सांसद प्रतिनिधि राज कुमार सिंह ने ग्रामीणों के साथ योग कर सभी को योग के लिए प्रेरित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed