फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Workers welcomed Akhilesh Yadav in Barabanki SP chief said everyone should work towards strengthening booth

Barabanki News: कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का किया स्वागत, सपा प्रमुख बोले- सभी लोग बूथ मजबूत बनाने में जुटें

Thu, 15 May 2025 11:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 May 2025 11:11 PM IST
सार

अमेठी से लौटते समय बाराबंकी में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का स्वागत किया। इस मौके पर सपा प्रमुख ने सभी को बूथ मजबूत बनाने में जुटने के लिए कहा। दो बुजुर्ग महिलाओं को एक-एक हजार रुपये दिए। कहा कि दादी मिठाई खाना। 2027 में सपा सरकार बनने जा रही है। 

विज्ञापन
Workers welcomed Akhilesh Yadav in Barabanki SP chief said everyone should work towards strengthening booth
बाराबंकी में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का किया स्वागत - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में बृहस्पतिवार को तपती दोपहर में 42 डिग्री तापमान के बीच सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के बीच समय बिताया। दरअसल, अमेठी से लौटते समय हैदरगढ़ व त्रिवेदीगंज में सपाइयों ने सपा अध्यक्ष का स्वागत किया।

विज्ञापन


हैदरगढ़ में ईदगाह के निकट स्वागत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रनापुर गांव की रजकला व शिवरानी को एक-एक हजार रुपये दिए। कहा कि दादी मिठाई खाना। 2027 में सपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए हर बूथ को मजबूत करने की सलाह दी। कहा कि सपा सरकार बनने पर हर वर्ग की समस्याओं का निदान होगा। महंगाई व बेरोजगारी दूर होगी। किसान और नौजवान सभी खुशहाल होंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: तीन आईएएस और 51 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा त्रिवेदीगंज में सपा अध्यक्ष एक धर्मकांटा पर कार्यकर्ताओं के बीच थोड़ी देर रुके। गर्मी होने के कारण चाय पीने से इंकार किया तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें नारियल पानी उपलब्ध कराया। इस पर सपा प्रमुख ने नारियल पानी पीकर उसके फायदे भी गिनाए।

सभी लोग बूथ को मजबूत बनाने में जुट जाएं

यहां भी सपा प्रमुख ने कहा कि सभी लोग बूथ को मजबूत बनाने में जुट जाएं। 2027 में सपा सरकार बनानी है। हैदरगढ़ से 2027 में सपा का ही विधायक होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक राम मगन रावत, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष परशुराम यादव, महासचिव धमेंद्र वर्मा, रमेश चौधरी, राम बख्श, छोटकऊ सिंह, विवेक वर्मा, जतिन चौधरी, पंकज यादव, किरसन रावत, हरिशंकर तिवारी, गनेश व सौरभ आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed