{"_id":"63f7bde806e4a656630132d4","slug":"worker-dies-of-electrocution-while-setting-up-tent-three-scorched-barabanki-news-c-13-1-100787-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: टेंट लगाते समय करंट से मजदूर की मौत, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: टेंट लगाते समय करंट से मजदूर की मौत, तीन झुलसे
Fri, 24 Feb 2023 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर कोतवाली क्षेत्र के बनर्की गांव में बृहस्पतिवार को विवाह समारोह में टेंट लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। जबकि टेंट मालिक समेत तीन लोग झुलस गए। अफरातफरी के बीच झुलसे लोगों को सीएचसी ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम को बनर्की गांव में गड्डू राना की बेटी लक्ष्मी की बरात आनी थी। इसके लिए दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर के पास खाली पड़ी जमीन में टेंट लग रहा था। इसी दौरान टेंट का पोल ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में छू गया। जिससे पोल पकड़े खड़ा मजदूर लाल मोहम्मद (28) करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने दौड़े टेंट मालिक रमेश पाल (35) के अलावा उनका बेटा सचिन (16) व एक अन्य युवक कलीम (32) भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। लाल मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई।
अफरातफरी के बीच ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलवाई और तीनों झुलसे लोगों को सीएचसी सूरतगंज में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतक लाल मोहमद टेंट में कम करने अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हुई घटना से गांव के लोग दुखी हैं।