फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   women died

संदिग्ध हालत में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 21 Sep 2021 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
women died
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। एक महिला का शव उसके घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी लवकुश का विवाह बीते साल 11 दिसंबर को ढेमा गांव निवासी गौरी शंकर की पुत्री सरिता (21) के साथ हुआ था। सरिता का शव सोमवार की सुबह उसके कमरे में पड़ा मिला। मृतका के भाई अनूप के मुताबिक उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा विवाह में खर्च किया था लेकिन इसके बावजूद दहेज लोभियों ने उसकी बहन की हत्या कर दी है।
विज्ञापन

मृतका के भाई ने थाने पर तहरीर देकर पति लवकुश व उसकी बहन और मां पर सोने की चेन व बाइक दहेज में मांगने का आरोप लगाते हुए हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाल अजय त्रिपाठी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed