{"_id":"61f2f15c8708b9043715b146","slug":"weather-barabanki-news-lko6152453135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर दिन बदल रहा मौसम, गलन से कांपा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर दिन बदल रहा मौसम, गलन से कांपा जिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जनवरी में मौसम रोज नए रंग दिखा रहा है। कभी तापमान 11 डिग्री हो जाता है तो कभी 6 डिग्री से भी नीचे। बदली बरसात का भी सिलसिला चल रहा है तो कभी धूप निकल आती है। मौसम विभाग के पूूर्वानुमान भी फेल होते दिखे।
बृहस्पतिवार को जहां जिले का अधिकतम तापमान अचानक तेजी से गिरते हुए 15 डिग्री पर पहुंच गया वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरे दिन बर्फीली हवा चलती रही। 31 जनवरी तक ऐसे ही कड़ाके की ठंड पड़ने की बात मौसम विभाग ने कही है।
रविवार सुबह से ही आसमान में धुंध व बदली छाई रही। भोर से शीतलहर चल रही थी। दोपहर करीब 1 बजे बहुत हल्की धूप निकली मगर यह कुछ मिनट ही रह सकी। तीन बजे के बाद गलन तेजी से बढ़ गई। बुधवार को 19.5 डिग्री रहा अधिकतम तापमान साढ़े 4 डिग्री गिरते हुए 15 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन
गर्म कपड़ों के बाद भी घर से बाहर निकलने वाले लोग ठंड के कारण कांपते रहे। इस कारण लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शहर के पटेल तिराहा, बस व रेलवे स्टेशन पर जल रहे अलाव के पास दिन भर भीड़ लगी रही। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे जनवरी में भीषण ठंड रहेगी। (संवाद)