{"_id":"61e07dc23f5e4b546e1c1cbf","slug":"weather-barabanki-news-lko613349634","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह कोहरे का कहर, दिन में धूप, रात में बढ़ी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह कोहरे का कहर, दिन में धूप, रात में बढ़ी गलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कई दिनों तक बरसात के बाद साफ हुए मौसम के कारण जहां बाजारों व सड़कों पर रौनक दिखाई पड़ी वहीं घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम होने के कारण रात व भोर में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे यातायात की रफ्तार थमी रही मगर दिन में अच्छी धूप खिलने से काफी राहत मिली।
हालांकि धूप निकलने के बाद भी गलन बरकरार रही। इसलिए जिले में जहां न्यूनतम तापमान केवल 7 डिग्री तो अधिकतम तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि गलन के साथ कोहरा और बढ़ेगा।
बृहस्पतिवार को सुबह जिले में घना कोहरा छाया रहने के कारण लखनऊ-अयोध्या व लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर यातायात की रफ्तार काफी धीमी रही। ट्रक व अन्य वाहन रात में रेंगते हुए चल रहे थे। भीषण ठंड का अहसास लोगों को हुआ। सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा मगर जल्द ही धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। कोहरा भी छंटा।
विज्ञापन
हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि धूप जितनी अच्छी निकलेगी कोहरा उतना ही घना होगा। उधर, बरसात के कारण परेशान किसानों को भी राहत मिली है। गत दिनों में हवा के साथ हुई बरसात के कारण सरसों की फसल सबसे अधिक प्रभावित हुई थी। उप कृषि निदेशक अनिल कुमार सागर बताते है कि जितनी ज्यादा ठंड होगी गेहूं की फसल उतनी अच्छी होगी।