{"_id":"61d34ca132a7606b794b40e3","slug":"weather-barabanki-news-lko611857325","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 डिग्री पहुंचा पारा, करवट ले सकता है मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 डिग्री पहुंचा पारा, करवट ले सकता है मौसम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। धूप निकली तो पारा 21 और जब रात हुई तो तापमान पहुंच गया 5 डिग्री सेल्सियस पर। जी हां, बीते 24 घंटे में ठंड का असर कुछ ऐसा ही दिखा। मौसम के इस बदलाव के कारण लोग सर्दी जुकाम से पीड़ित भी हो रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार से मौसम फिर करवट ले सकता है।
सोमवार की सुबह हुई तो घना कोहरा छाया था। ऐसा लग रहा था कि धूप देर से निकलेगी। हालांकि धूप जल्दी निकल आई और कोहरा भी छंट गया तो लोगों को सर्दी से राहत मिली। शहर से लेकर गांव तक लोग धूप सेंकने के लिए घरों के बाहर या छत पर निकल गए। हालांकि रोज की तरह से शाम हुई तो गलन बढ़ गई और लोग फिर ठंड से बचाव करते दिखे।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आसमान में बादल छा सकते हैं और बूंदाबांदी आदि भी हो सकती है। इससे पूरा दिन पारा एक सा रह सकता है। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में ठंड से निजात मिलते नहीं दिख रही है। उधर, प्रशासन ने भी ठंड से बचाव के लिए अलाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए हैं। जहां अलाव जल भी रहे हैं वहां दोबारा लकड़ी कब आएगी इसकी कोई गारंटी नहीं।