फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Water from Nepal creating havoc

तराई में तबाही मचा रहा नेपाल का पानी

Tue, 14 Aug 2018 11:56 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Tue, 14 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Water from Nepal creating havoc
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala

नेपाल द्वारा छोड़ा गया पानी तराई में तबाही मचाने लगा है। करीब पांच दर्जन गांवों में पानी घुस जाने से यहां की करीब 70 हजार की आबादी एक बार फिर बाढ़ की चपेट में आ गई है। बाढ़ पीड़ित परिवारीजनों के साथ सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने लगे हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से इन्हें किसी प्रकार की कोई मदद नहीं मिल पा रही है जिससे बाढ़ पीड़ितों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।       

विज्ञापन



घाघरा नदी का पानी खतरे के निशान से 51 सेमी ऊपर बह रहा है। नेपाल द्वारा दो दिनों के अंदर छोड़े गए 5.50 लाख क्यूसेक पानी ने तराई में तबाही मचाना शुरू कर दिया है। सूरतगंज, रामनगर और टिकैतनगर क्षेत्र के करीब पांच दर्जन गांवों में पानी भर गया है। इससे यहां के लोग सुरक्षित स्थानों के लिए परिवारीजनों के साथ निकल रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त मात्रा में नावें नहीं मिल पा रही हैं जिसकी वजह से वह गांव को खाली नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


लोग निजी नावों से बंधों पर पहुंच रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि प्रशासनिक अमला उनकी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है अधिकारी आते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं। इसलिए हम लोगों ने खुद को भगवान के सहारे डाल दिया है। वहीं बंधे पर बसे लोग आए दिन हो रही बारिश से खासे परेशान हैं।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed