फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Water filled around the village, migration continues

Barabanki News: गांव के चारों तरफ भरा पानी, पलायन जारी

Sat, 15 Jul 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 15 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Water filled around the village, migration continues
कोटवाधाम (बाराबंकी)। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद शुक्रवार को थम गया। हालांकि नदी की तलहटी में बसे गांव के लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नही ले रही हैं। नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों का पलायन जारी है। शुक्रवार सुबह सरयू का जलस्तर 105.346 मीटर रिकाॅर्ड किया गया, जबकि शाम को 105.211 रिकाॅर्ड हुआ। खतरे का निशान 106.070 मीटर है।
विज्ञापन



दो दिनों से सरयू चेतावनी बिंदु के ऊपर बह रही है। इससे नदी के किनारे बसे करीब तीन दर्जन गांवों में बाढ़ का संकट मंडरा रहा था। नेपाल से पानी छोड़े जाने व पहाड़ों पर बरसात के कारण नदी लाल निशान छूने को बेताब थी। शुक्रवार को जलस्तर थमने के बाद कटान का खतरा पैदा हो गया है। नदी किनारे बसे रेता, तेलवारी, विहड़ गांव के लोग अभी भी पलायन कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं। जो परिवार तटबंध या इसके अलग स्थानों पर आकर रुक गए, उन्हें प्रशासन अभी तक तिरपाल उपलब्ध नहीं करा पाया है।
विज्ञापन



रेता गांव से आए राजकुमार, बरसाती, नरेश, रामरती, मनीषा आदि ने बताया कि गांव के चारो तरफ पानी भर गया है। वहीं नदी किनारे बसे भैरवकोल, तेलवारी, गोबरहा और कहारनपुरवा गांव के पास कटान तेज होने की संभावना है। वहीं, सूरतगंज की बीडीओ प्रीति वर्मा व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीआर पाटिल ने हेमतापुर के पास बंधे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सिरौलीगौसपुर विश्वमित्र सिंह ने बताया कि जलस्तर घट-बढ़ रहा है, मगर अभी बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं हैं। निचले हिस्से में खेती किसानी करने वाले लोग पलायन कर बाहर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed