फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   voter list

पहले मतदान फिर दूजा काम के नारों से किया जागरुक

Fri, 19 Nov 2021 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
voter list
बाराबंकी। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने और मतदान करने के प्रति जागरूकता के लिए स्वीप द्वारा कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी को लेकर गुरुवार को भी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों को विद्यालयों में जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं बच्चों द्वारा पेंटिंग भी कराई गई।
विज्ञापन

विकासखंड रामनगर और सूरतगंज में एक साथ पूरे विकासखंड के स्कूलों से बीएलओ, सचिव, शिक्षक और प्रधान द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियों से लोगों को मतदान करने व मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिये प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

वहीं सिरौलीगौसपुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसूदपुर में छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य रामपाल की अगुवाई में रैली निकाली। इसके माध्यम से मसूदपुर, खजूरी, जगदीशपुर आदि गांव व सड़क पर जा रहे लोगों को ‘पहले मतदान फिर दूजा काम’ के नारों से जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने गांव में जाकर बुजुर्गों को वोट का महत्व के बारे में भी समझाया। इसी तरह हैदरगढ़ क्षेत्र के विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत चित्रकारी और राइटिंग प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों ने स्कूल के बोर्ड व दीवारों पर ‘आओ चलें करें मतदान व हमारा अभियान शत-प्रतिशत मतदान’ जैसे स्लोगन लिख लोगों को जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम के नोडल प्रभारी राहुल शुक्ला ने पोखरा विद्यालय में बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर शिक्षक, छात्र-छात्राएं और प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed