{"_id":"5f05fae88ebc3e636108a8fa","slug":"vikas-bhawan-sp-office-and-bsa-office-seal-barabanki-news-lko5298214151","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन, बीएसए व एसपी दफ्तर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन, बीएसए व एसपी दफ्तर सील
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से जिले में पांव पसार रहा है। मंगलवार देररात आई जांच रिपोर्ट में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एसपी कार्यालय के पुलिस के 22 कर्मी समेत 28 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसके साथ ही इनके परिवार के करीब 83 लोगों को होम क्वारंटीन कराते हुए विकास भवन, बीएसए कार्यालय और एसपी आफिस को पूरी तरह से सील करते हुए सैनिटाइज कराया जा रहा है। एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि एसपी कार्यालय 48 घंटे तक बंद रहेगा। वहीं डीडीओ केके सिंह ने बताया कि विकास भवन पांच दिन बंद कर दिया गया है। अब विकास भवन सोमवार को खुलेगा।
कोरोना की चपेट में अब ऐसे लोग आ रहे है जिनमें किसी प्रकार के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन ऐसे लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। जिले के बीएसए इसका एक जीता जागता उदाहरण है। मंगलवार को वह पूरा दिन कार्यालय में रहे और देररात आई जांच रिपोर्ट में वह पाजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
इसके अलावा एसपी कार्यालय में कार्य करने वाले 22 पुलिस कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 11 महिला पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। एसपी कार्यालय के एक उपनिरीक्षक के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद सभी की रैंडम जांच कराई गई थी। देररात आई जांच रिपोर्ट में सभी के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद सभी को उपचार के लिए शेरवुड अस्पताल में भर्ती कराते हुए इनके परिवार के करीब 60 लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया।
इसके अलाव बंकी के उत्तर टोला का रहने वाला भी एक युवक कोरोनो पॉजिटिव निकला। इस युवक की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इसके अलावा घेरी के नई बस्ती का रहने वाला एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह बहरीन से 6 जुलाई को वापस आया था। जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनो परिवार के 13 लोगों को होम क्वारंटीन कराते हुए गांव की सीमाओं को सील कर दिया गया है।
सद्दीपुर क्षेत्र के बेरहरा गांव की रहने वाली दो सगी बहने भी कोरोना पाजिटिव पाई गई हैं। सूत्र बताते हैं कि इनके दादा आवास विकास में रहते थे और वह कोरोना की चपेट में आ गए थे। इनका इलाज लखनऊ में कराया गया था और मौत होने पर परिवारीजनों ने आनन-फानन में शव का दाह संस्कार करा दिया। ये दोनों बहने उन्हीं के संपर्क में आने की वजह से संक्रमित होना बताई जा रही है। परिवार के पांच लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है।
शहर के विजय नगर मोहल्ले की रहने वाली एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इस महिला को विकास भवन में आना जाना बताया जा रहा है। यहीं कारण है कि विकास भवन को सील करा दिया गया है। इसके साथ ही महिला के मोहल्ले को सील कराते हुए परिवार के पांच लोगों को क्वारंटीन कराया गया है।
जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह का कहना है कि मंगलवार देर रात प्राप्त जांच रिपोर्ट के अनुसार बीएसए और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के 22 पुलिस कर्मियों समेत 28 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 182 तक पहुंच गई है।