फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vehicle

बिना बीमा के फर्राटा भर रहे 8800 कामर्शियल वाहन

Fri, 08 Jul 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
vehicle
बाराबंकी। कामर्शियल वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने की समय सीमा बीते सितंबर माह में समाप्त हो चुकी है। करीब दस माह बीतने के बाद अभी भी 40 फीसदी ऐसे कॉमर्शियल वाहन हैं जिसमें एचएसआरपी नहीं लग सकी। इससे साढ़े आठ हजार से अधिक वाहन सड़कों पर बिना बीमा कराए फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 22 हजार कॉमर्शियल वाहन पंजीकृत हैं तो वहीं चार लाख से ज्यादा निजी वाहनों का पंजीकरण है। कॉमर्शियल वाहनों में 30 सितंबर 2021 तक एचएसआरपी लगाने के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन समय सीमा बीतने के बाद करीब 40 फीसदी वाहनों एचएसआरपी नहीं लग सकी।
विज्ञापन

एचएसआरपी नहीं होने पर बीमा, पता परिवर्तन, पंजीयन का नवीनीकरण, पंजीयन प्रमाण पत्र की द्वितीय स्वामित्व हस्तांतरण, एनओसी, बीमा आदि के कार्य नहीं हो सकते हैं। ऐसे में करीब 8800 कॉमर्शियल वाहन बिना बीमा कराए सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि कॉमर्शियल वाहनों में एचएसआरपी प्लेट व बीमा की जांच प्रवर्तन दल समय-समय पर करता है। सभी वाहनों में एचएसआरपी अनिवार्य है। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed