फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccination

दोपहर बाद फिर खत्म हुई वैक्सीन, भटकते रहे लोग

Sat, 04 Sep 2021 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
vaccination
बाराबंकी। टीकाकरण केंद्रों से वैक्सीन का संकट दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर दोपहर बाद केंद्रों पर वैक्सीन खत्म हो गई जिससे यहां पर लाइन में लगे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। जबकि टीका लगवाने के लिए सुबह से ही लोगों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। लोगों का कहना है कि यह कोई नई समस्या नहीं है। आए दिन वैक्सीन खत्म हो जाती है लेकिन विभाग इस समस्या को दूर नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना का टीका लगवाने के लिए अब भारी संख्या में लोगों की भीड़ केंद्रों पर जुट रही है। जबकि पहले लोगों को घर-घर जाकर बुलाया जा रहा था। इसके बाद भी लोग टीका लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे थे। लेकिन जुलाई माह से शुरू हुआ वैक्सीन का संकट लगातार जारी है। लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं हुआ लेकिन विभाग इस समस्या को दूर करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक बार फिर केंद्रों पर दोपहर के बाद वैक्सीन खत्म हो गई। जिससे यहां पर घंटों लाइन में लगे रहे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। इस बाबत जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह का कहना है कि हमारे पास 25 हजार डोज थी लेकिन कई स्थानों पर दोपहर बाद वैक्सीन खत्म होने की जानकारी मिली है। वैक्सीन की समस्या को दूर करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed