फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccination

टीका न लगने से निराश लौट रहे लोग

Wed, 18 Aug 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
vaccination
बाराबंकी। वैक्सीन की कमी की वजह से टीकाकरण केंद्रों पर आ रहे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। जिससे उनको खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मगर केंद्रों से वैक्सीन की कमी दूर होने का नाम नहीं ले रही है। विभागीय अधिकारी भी इस समस्या को दूर कर पाने में पूरी तरह से नाकाम हैं।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन को लेकर उपजा संकट डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी दूर नहीं हो पा रहा है। जिससे टीकाकरण केेंद्रों पर पहुंच रहे ज्यादातर लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को भी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और रामसेवक इंटर कॉलेज में बनाए गए टीकाकरण केंद्र से वैक्सीन दोपहर के बाद खत्म हो गई।
विज्ञापन

जिससे यहां पर घंटों लाइन में लगे लोगों को बिना टीका लगवाए ही वापस लौटना पड़ा। इस बाबत जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह का कहना है कि वैक्सीन की जितनी जरूरत है, उतनी नहीं मिल पा रही है लेकिन फिर भी हमारा प्रयास जारी है। हम प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगवाने की कोशिश कर रहे हैं। वैक्सीन की जो समस्या है वह बहुत ही जल्द दूर हो जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed