{"_id":"62ae29470cfbb520ab7cfe54","slug":"up-board-result-barabanki-news-lko635811973","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में फिर चमके मेधावी, बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में फिर चमके मेधावी, बढ़ाया मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश में जिले का मान बढ़ाने वाले मेधावियों ने एक बार फिर अपनी मेधा का दम दिखाया है। इंटरमीडिएट की प्रदेश की टॉपटेन सूची में एक ही कॉलेज के जहां तीन होनहार छात्रों ने दूसरा, चौथा व छठवां स्थान हासिल किया।
वहीं हाईस्कूल में इसी कॉलेज की छात्रा जिले में सर्वाधिक 95 प्रतिशत अंक हासिल कर पहले स्थान पर रही। हाईस्कूल में ही आठ कॉलेज के 18 मेधावी 92 प्रतिशत अंक के साथ टॉपटेन सूची में भी शामिल हुए। इंटरमीडिएट में श्री सांई इंटर कॉलेज के छात्र योगेश प्रताप सिंह 95 प्रतिशत, अभिमन्यु वर्मा 94 प्रतिशत व प्रवीन कुमार 93.40 प्रतिशत अंक के साथ क्रमश: दूसरे चौथे व छठवें स्थान पर रहे।
वहीं छह कॉलेज के 10 मेधावियों ने 89.20 प्रतिशत तक अंक हासिल कर जिले के टॉपटेन सूची में अपना नाम दर्ज कराया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा इस बार जिले के 113 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। इस परीक्षा में जिले के 298 माध्यमिक विद्यालय के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 66659 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।
विज्ञापन
इनमें 62311 परीक्षा में बैठे। शनिवार को आए परीक्षा परिणाम में 54583 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। अगर, बात हाईस्कूल की करें तो परीक्षा में शामिल हुए 34043 परीक्षार्थियों में 29183 उत्तीर्ण हुए। जिसका प्रतिशत 85.72 रहा। वहीं इंटरमीडिएट में परीक्षा में बैठे 28268 परीक्षार्थियों में 25400 परीक्षार्थी सफल रहे।
इसका प्रतिशत 89.85 रहा। इसको लेकर जहां पहले से कई कॉलेजों में उत्साह रहा तो कईं में सन्नाटा दिखा। कॉलेज पहुंचे मेधावियों का कॉलेज के प्रधानाचार्य व प्रबंधक ने माला पहनाकर मुंह मीठा कराकर सम्मान किया। इस दौरान छात्रों के साथ शिक्षकों में भी गजब का उत्साह देखने को मिला।
भार मानकर रटा नहीं चीजों को समझा : प्रवीन
जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर पूरेडलई ब्लॉक के उदईमऊ गांव के छात्र प्रवीन कुमार ने 500 में 467 अंक पाकर प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया। प्रवीन भी साई इंटर कालेज के छात्र हैं। वे शहर के लखपेड़ाबाग में डेढ़ हजार रुपये महीने पर एक किराये का कमरा लेकर पढ़ाई कर रहे हैं।
अमर उजाला से बातचीत में प्रवीन ने बताया कि उनके पिता धर्मानंद गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। प्रवीन ने बताया कि रामसनेहीघाट के मालिनपुर के एक कॉलेज से हाईस्कूल में 92 प्रतिशत अंक पाने के बाद माता-पिता ने शहर में ही कमरा लेकर पढ़ाई के लिए मेरा उत्साह बढ़ाया।
प्रवीन ने बताया कि उन्होंने अपने पाठ्यक्रम को रटने की बजाय समझने की कोशिश की। पढ़ाई को भार नहीं माना। रोजाना 5 से 6 घंटे पढ़ाई की। प्रवीन ने बताया कि नेशनल डिफेंस एकेडमी में जाकर सैन्य अफसर बनना चाहते हैं।