फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Uncle arrested for killing two nephews by throwing them in a canal

Barabanki News: दो भांजों की नहर में फेंक हत्या करने वाला मामा गिरफ्तार

Tue, 11 Nov 2025 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Uncle arrested for killing two nephews by throwing them in a canal
बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में तीन साल पहले दो मासूम भांजों की हत्या कर फरार चल रहे मामा महेंद्र कुमार को पुलिस ने सोमवार शाम दबोच लिया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम था। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार फतेहपुर के बसारा गांव निवासी रामकिशोर का साला खेवली गांव निवासी महेंद कुमार आठ अगस्त 2022 को उनके दो पुत्रों सात वर्षीय कृष्णा और पांच वर्षीय दिव्यांश को घुमाने के बहाने घर से ले गया था। इसके बाद वह बच्चों को नहर में फेंककर फरार हो गया था। महेंद की बाइक बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर खड़ी मिली थी। बताते हैं कि बहन से पैसे के लेनदेन के मामूली बात को लेकर घटना को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन

गहन जांच के बाद दोनों बच्चों के शव सतरिख क्षेत्र में नहर से बरामद किए गए थे। घटना के बाद से ही महेंद फरार चल रहा था। सोमवार को पुलिस टीम ने रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर महेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। महेंद्र पर चार मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed