{"_id":"59a5b03c4f1c1b53738b45c0","slug":"two-youths-die-in-road-accident-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो युवकों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दो युवकों की मौत, तीन घायल
अमर उजाला/बाराबंकी
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली हादसा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइकों में आमने-सामने हुई भिड़ंत में जहां दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। घायलों में इलाज के लिए दो को जिला अस्पताल व एक को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। हादसे के समय दोनों बाइक सवार बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद समय से एंबुलेंस न पहुंचने पर घायलों को ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से सीएचसी पहुंचाया।
दरियाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम मियागंज के पास दो बाइकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार हरीकापुरवा निवासी गोविंद वर्मा (28) व दशरथ (30) निवासी सेखवापुर वहीं दूसरी बाइक सवार इटौरा के निवासी उमेश कुमार (38), रामसनेही (46) व मोहम्मद तौफीक (32) गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मथुरा नगर ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचाया। जहां से हालत नाजुक होने के चलते सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर गोविंद व तौफीक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
बाकी तीनों घायलों में एक को ट्रामा रेफर किया गया जबकि दो का इलाज हो रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि हादसे के समय बाइक सवार लोग बिना हेलमेट पहने चल रहे थे। एएसपी शशीकांत तिवारी ने बताया कि दोनों बाइक सवार काफी तेज चल रहे थे जिससे यह हादसा हुआ है। कहा बाइक चलाते समय यदि लोग हेलमेट पहनकर चले तो हादसों से बचा जा सकता है।
हादसे के बाद मौके पर कोई भी एंबुलेंस न पहुंचने से ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। जबकि सीएचसी में पहली एंबुलेंस सूचना के करीब एक घंटे बाद तो दूसरी डेढ़ घंटे बाद पहुंच सकी। जिससे घायलों को समय पर इलाज नहीं मिल सका और दो लोगोों की मौत हो गई है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारीजनों का रो-रो कर काफी खराब हाल है।