फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two sucide

किशोरी व युवती के फंदे से लटके मिले शव

Fri, 28 Jan 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
two sucide
कोठी/जहांगीराबाद (बाराबंकी)। किशोरी व युवती के शव अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संदिग्ध हालात में फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिजन रो-रोकर बेहाल दिखे।
विज्ञापन

कोठी थाना क्षेत्र में घर से नाराज होकर निकली किशोरी का शव 12 घंटे बाद नदी किनारे लगे पेड़ से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के मल्लाहीपुरवा मजरा सेमरी गांव निवासी अमरजीत की पुत्री रेशमा (17) मंगलवार देर शाम घर से नाराज होकर निकली थी। परिजन पड़ोस में ननिहाल व मौसी के घर जाने से निश्चिंत हो गए।
विज्ञापन

मगर, बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव गोमती नदी किनारे स्थित चिलवल के पेड़ से दुपट्टे से लटका देखा। जिसकी सूचना पुलिस व परिवारीजनों को दी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि ग्रामीण घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजीत कुमार सोनकर ने बताया कि किशोरी का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। लेकिन पुलिस मामले की जांचकर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मेढ़ियारफार्म निवासी वारिश अली की 20 वर्षीय बेटी नसरीन बानो का शव बृहस्पतिवार सुबह घर के कमरे में लटका मिला। परिवारीजनों के मुताबिक रोज की तरह नसरीन बुधवार की शाम खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गई थी।
सुबह उसका कमरा खुला था और शव कमरे में ही फंदे से लटका था। परिवारीजनों ने बताया कि युवती की शादी मसौली थाना क्षेत्र के ज्योरी से तय थी। सात मार्च को बरात आनी थी। एसओ दर्शन यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
साड़ी से लटकी मिली विवाहिता की लाश
हरख। सतरिख थाना क्षेत्र के नगरौरा गांव में विवाहिता का शव फंदे से लटकता पाया गया। परिजनों के सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है। नगरौरा गांव के जयबिद की पत्नी शिवानी (26) का शव बृहस्पतिवार शाम उसी के कमरे में साड़ी के फंदे लटका मिला।

प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज का कहना है कि आत्महत्या के कारण पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतका के पिता मंसाराम निवासी खुरखुंदा बीबीडी लखनऊ मौके पर आए पर किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed