फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two road accidents: two killed, six injured.

दो सड़क हादसे : दो की मौत, छह घायल

Sat, 30 Dec 2023 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 30 Dec 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two road accidents: two killed, six injured.
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं छह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन


रामनगर कोतवाली क्षेत्र के कुम्हरावां गांव निवासी रमेश कुमार (40) पत्नी सोनिया (38) को बाइक से लेकर रामनगर के सेंट्रल बैंक जा रहे थे। कस्बे में पहुंचने के बाद बाराबंकी-बहराइच मार्ग पर बैंक के सामने अचानक दाहिने ओर बाइक मोड़ी। इसी दौरान पीछे से एक ही बाइक पर आ रहे मीरपुर गांव के नितिन वर्मा (20), जफरपुर के आयुष मिश्रा (21) व सुढि़यामऊ के मो. अली (28) उनकी बाइक में तेजी से टकरा गए। इसी वक्त बाराबंकी की ओर से दलसराय गांव के अखिलेश (25) की बाइक इन दोनों बाइकों में जा घुसी। अखिलेश की बाइक पर उनकी पत्नी साधना (23) भी सवार थी। हादसे के बाद सातों लोग सड़क पर गिरकर तड़पने लगे।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को आननफानन सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने नितिन को मृत घोषित कर दिया। जबकि साधना, रमेश व आयुष को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसएचओ रामनगर रत्नेश पांडेय ने बताया कि तीनों बाइक चालक हेलमेट लगाए थे। मगर नितिन का हेलमेट हादसे के दौरान अलग गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घुंघटेर थाना क्षेत्र के करीमपुर मजरे बजगहनी गांव निवासी पप्पू सिंह (53) सीतापुर जिले के टेरा स्थित ईंट-भट्टे पर मजदूरी करने गए थे। बृहस्पतिवार देर शाम साइकिल से घर आते समय दीनपनाह गांव के निकट तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने के बाद पहुंचे परिजन उन्हेें निजी अस्पताल ले गए। यहां से उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। मगर रास्ते में ही पप्पू की मौत हो गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि बाइक सवार के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।





डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार, चार जख्मी
बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर शुक्रवार को सुबह बड़ेल बाईपास के पास लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर पर चढ़ते हुए आगे जाकर पलट गई। इस दौरान कार के दोनों एयरबैग खुल गए। कार में सवार चार लोग राहगीरों की सहायता से बाहर निकाले गए। गनीमत रही कि चारों मामूली रूप से घायल हुए। कुछ ही देर में लखनऊ से आई दूसरी कार से सभी चले गए। इस दौरान करीब 20 मिनट तक भीड़ के कारण यातायात धीमा रहा। पुलिस घायलों के नाम नहीं बता सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed