{"_id":"613e4b3b8ebc3e3de744e34e","slug":"two-miscreants-and-a-soldier-injured-in-the-encounter-barabanki-news-lko59527198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दो बदमाश व एक सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दो बदमाश व एक सिपाही घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौली (बाराबंकी)। पांच दिन पूर्व सीएचसी बड़ागांव के आवासीय परिसर में वार्ड आया पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी एवं उसके साथी को पुलिस ने रविवार दोपहर एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगने से एक हेड कांस्टेबल सहित दोनों अपराधी घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पांच दिन पूर्व सीएचसी केंद्र बड़ागांव में वार्ड आया केतकी देवी पर उसके ही लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे दिनेश कुमार रावत ने चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद से फरार चल रहे दिनेश की तलाश में जुटी पुलिस को रविवार दोपहर करीब सवा तीन बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हाईवे से आईटीआई संस्थान जाने वाली रोड पर दो लोग संदिग्ध हाल में बैठे हैं।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक कन्हैया पांडेय, धनीराम वर्मा, हेड कांस्टेबल रामनयन सिंह, फतेहबहादुर वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी जैसे ही वहां पहुंचे तभी आड़ में बैठे बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। हेड कांस्टेबल रामनयन सिंह के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
वहीं पुलिस की जवाबी करवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी दिनेश कुमार रावत निवासी ग्राम दौलतपुर थाना फतेहपुर व उसका साथी अल्ताफ हुसैन निवासी नरायनपुर थाना फतेहपुर घायल हो गए। हेड कांस्टेबल सहित दोनों आरोपियों को पुलिस ने सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस मुठभेड़ की सूचना पर एसपी यमुना प्रसाद, सीओ रामनगर दिनेशचंद्र दुबे सहित प्रभारी निरीक्षक रामनगर नारदमुनि सिंह, थानाध्यक्ष जहांगीराबाद दर्शन यादव सहित कई अन्य थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि मसौली पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें दो बदमाश व हेड कांस्टेबल गोली लगने से घायल हुआ है। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर बदमाश हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।